आज ईडी के खिलाफ होगा प्रदेशभर में पुतला दहन, कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर किया उग्र प्रदर्शन, बिजली दरों के वृद्धि के विरोध में घेराव
Today effigies will be burnt across the state against ED, Congressmen staged a fierce protest outside the ED office, gheraoed in protest against the increase in electricity rates
रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा भूचाल आने वाला है. आज 19 जुलाई 2025 को कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कथित तानाशाही और ईडी की कार्यवाही के विरोध में ज़िला स्तरीय प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी ज़िलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.
कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा सरकार की साजिश बताते हुए कहा है कि यह सब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया जा रहा है. इसी के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेसजन सड़कों पर उतरेंगे और ईडी के खिलाफ पुतला दहन कर जनविरोध दर्ज कराएंगे.
रायपुर से लेकर सरगुजा, बस्तर से बिलासपुर तक हर जिले में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सांसद-विधायक, महिला, युवा, किसान और सोशल मीडिया प्रतिनिधि प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को कहा गया है.
प्रदर्शन के साथ-साथ संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 33 जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. इन प्रभारियों को 31 जुलाई 2025 तक मंडल और सेक्टर कमेटियों के गठन का जिम्मा सौंपा गया है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव मकरंद सिंह के निर्देश अनुसार, सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ मंडल गठन कराया जाएगा. कमेटियों में 50% युवा और 50% महिला भागीदारी का टारगेट रखा गया है.
प्रमुख ज़िला प्रभारियों की लिस्ट
कोरिया: पियूष जायसवाल
मनेंद्रगढ़: अभिषेक भगत
सरगुजा: अंकिता सिंहदेव
सूरजपुर: दीपक अग्रवाल
बलरामपुर: राकेश राम
रायपुर शहरी: सिद्धार्थ ठक्कर
बस्तर: मोहम्मद अकबर
महासमुंद: अभिषेक शुक्ला
कोरबा: अनुपम राज शर्मा
प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है. ईडी को हथियार बनाकर विपक्षी नेताओं को डराया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस न झुकेगी, न रुकेगी.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया, वहीं गिरफ्तारी के बाद भारी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय में पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरंग : प्रदेश में बिजली घरों के वृद्धि के फैसले के बाद अनेक संगठन और राजनीतिक दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को आरंग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी घरेलू, गैर घरेलू और कृषि बिजली की दरों में वृद्धि के विरोध में स्थानीय राजीव भवन से रैली निकालकर बिजली दफ्तर का घेराव किया.
इस दौरान कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विभाग के उप अभियंता को ज्ञापन सौंप कर सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की.
घेराव के दौरान युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा कि राज्य में डेढ़ साल भाजपा के कार्यकाल में जनता और किसानों के खिलाफ कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में विधुत विभाग में घाटा बताकर चार बार विद्युत दरों में बढ़ोतरी की गई है। हमारी जमीन, पानी और कोयला होने के बावजूद राज्य की जनता सरकार की मनमानी के कारण महंगे दामों में बिजली लेने मजबूर हो रही है. सरकार को बड़े बकायादारों से बिल क्यों नही वसूल पा रही है. जिसका बोझ जनता पर डाला जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
भिलाई : लगातार भाजपा सरकार के दबाव में ED लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है. यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर बनाने की ओर अग्रसर है कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते है कभी भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर ED भेजते हैं. चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर भेपेश बघेल जी के यहाँ ED आती है. भाजपा सिर्फ बदलापुर की राजनीति कर रही है. लेकिन ये विपक्ष की आवाज नहीं जनता की आवाज़ है युवा कांग्रेस के दिलो में आग है जितना भाजपा सरकार दबाने का काम करेगी. उतने दुगनी रफ़्तार से युवा कांग्रेस जनता की आवाज़ को तेज करने का काम करेगी.
युवा कांग्रेस ने ये चेतावनी दी कि जल्द से जल्द ये ED की दुरुपयोग करना बंद करे. नहीं तो जल्द युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव किया जायेगा. जिसमे मुख्यरुप से जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष, प्रदेश सचिव सीखा रॉय, जिला उपाध्यक्ष सोएब, जिला महासचिव सतनाम, भाष्कर, अमन सेठिया, अमन सोनी, भारत राव, अफ़ज़ल , आर्यन, सद्दाम, दीपक पाटले, कबीर खान, हैदर, शुभम वर्मा, नितिन, आकाश, नविन अग्रवाल, जय शर्मा ,लक्षित, गजेंद्र, सागर, पिंटू आदि सेकड़ो की तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



