पारिवारिक विवाद के चलते कातिल बना युवक, नाराज बेटे ने फावड़ा मारकर मां को उतारा मौत के घाट, पिता पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

A family dispute led to the murder of a young man. An angry son stabbed his mother to death with a shovel and attacked his father with intent to kill. The accused was arrested.

पारिवारिक विवाद के चलते कातिल बना युवक, नाराज बेटे ने फावड़ा मारकर मां को उतारा मौत के घाट, पिता पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. परिवार के भीतर पनप रही नाराजगी और खुद को कमतर समझे जाने की भावना ने एक बेटे को इस हद तक उग्र बना दिया कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से जान ले ली. यह वारदात न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू तनाव किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है. यह मामला रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना इलाके में रैरूमाखुर्द गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  गणपत दास महन्त उम्र 60 साल शिवा पेट्रोल पम्प के सामने किराना दुकान संचालित करता है. गणपत दास का छोटा बेटा आर्यन दास महंत 20 साल इस बात से नाराज रहता था कि परिवार उसके भाई-बहनों को उससे ज्यादा महत्व देता है. 24 अप्रेल की रात गणपत उसकी पत्नी फुलबाई महंत और बेटा आर्यन दुकान में सोए थे. रात सामान्य बीती. किसी को अनहोनी का अंदेशा तक नहीं था. सुबह होते ही हालात ने खौफनाक मोड़ ले लिया.
सुबह होते ही मां पर हमला
सुबह आरोपी आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से गर्दन पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी. मां को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह नजारा इतना डरावना था कि जिसने भी सुना. सिहर उठा. इस वारदात के बाद आरोपी फावड़ा लेकर अपने पिता गणपत को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई 
मृत महिला की पहचान ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी फुलबाई महन्त उम्र 55 साल के रुप में हुई है. आरोपी उनका बेटा आर्यन दास महन्त उम्र 20 साल है. बताया जा रहा है कि आर्यन लंबे समय से इस बात से परेशान था कि घर में उसकी तुलना अपने दूसरे भाई-बहनों से की जाती थी और उसे कम महत्व मिलता था.
मां की हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता गणपत दास महन्त उम्र 60 साल पर भी हमला करने की कोशिश की. हालांकि पिता किसी तरह मौके से भाग निकले और अपनी जान बचा सके. उन्होंने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त किया गया है.
हत्या का केस दर्ज, न्यायिक रिमांड
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया. अदालत के निर्देश पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. आगे की जांच प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t