मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन, 15 पंचायतों में कार्यरत मितानिन बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
Mitanin Samman Ceremony organized Mitanin sisters working in 15 Panchayats were honored for their excellent work
गरियाबंद/पांडुका (कुरुद) : ग्राम कुरुद में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में पांडुका सेक्टर के 15 पंचायतों में कार्यरत मितानिन बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, और कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा ने की. कार्यक्रम में मितानिनों को साल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मितानिन बहनें अपने अल्प मानदेय पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं और उनकी मेहनत और समर्पण की वजह वे असली सम्मान की हकदार हैं.
इस समारोह में पांडुका सेक्टर के 90 मितानिन बहनों का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव संघ के अध्यक्ष चेतन सोनकर ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



