खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार की ठगी, नकली अधिकारी प्रदीप पंडा गिरफ्तार

Two youths were duped of Rs 4.35 lakh by posing as a senior officer of the Collectorate and promising them jobs. Fake officer Pradeep Panda was arrested.

खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार की ठगी, नकली अधिकारी प्रदीप पंडा गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक युवक ने खुद को खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार की ठगी की. पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला जशपुर सिटी कोतवाली का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को प्रार्थी रोहित खाखा उम्र 23 साल निवासी ग्राम इचकेला, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रदीप पंडा का किसी के जरिए प्रार्थी की मां के साथ पहचान हुई थी. इसी दौरान आरोपी प्रदीप पंडा ने प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए बताया कि वह कलेक्ट्रेट में एक बड़ा अधिकारी है. और कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की जरुरत है, अगर उनके परिचित में कोई व्यक्ति हो तो वह उसकी नौकरी लगवा सकता है.
इस बात पर यकीन कर प्रार्थी की मां आरोपी प्रदीप के झांसे में आ गई. और बोली कि मेरे बेटे की नौकरी लगवा दो. जिस पर आरोपी प्रदीप पंडा ने कहा कि नौकरी लगवाने में 50 हजार रु लगेगा। जिस पर जनवरी 2026 में प्रार्थी की मां ने झांसे में आकर आरोपी को शुरू में 50 हजार रुपया दे दिया। कुछ दिनों के बाद आरोपी प्रदीप पंडा, फिर प्रार्थी के घर आया. जिस पर प्रार्थी और मां ने नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर के बारे में पूछताछ की तो, आरोपी ने फिर 1 लाख 50 हजार रु की मांग की. और बोला कि कल ही ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा.
जिस पर प्रार्थी की मां, आरोपी की बातों में आकर, गांव की जमीन को गिरवी रख कर, आरोपी प्रदीप पंडा को डेढ़ लाख रुपए दे दी. फिर आरोपी प्रदीप पंडा ने फिर प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए खा कि सिक्यूरिटी गार्ड का एक पद और खाली है. अगर किसी को लगवाना है तो बताओ। जिस पर प्रार्थी की मां ने ठूठीअंबा निवासी उमेश भगत की मां से संपर्क कर उसे भी नौकरी के बारे में बताया. जिस पर उमेश भगत की मां के द्वारा भी आरोपी प्रदीप पंडा को, अपने बेटे की सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने हेतु 2 लाख 35 हजार रुपया को दे दिया गया.
प्रार्थी के द्वारा आरोपी प्रदीप से नौकरी की बात करने पर उसके द्वारा टालमटोल किया जाने लगा. जिस पर प्रार्थी को ठगी का अहसास होने पर सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में ठगी के लिए आरोपी प्रदीप पंडा के खिलाफ बी एन एस की धारा धारा 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडा को जशपुर से एक हॉटल से हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी प्रदीप ने कहा कि ठगी की रकम से वह अपने कुछ उधारी को चूकता कर, टेबल कुर्सी , कंप्यूटर खरीदकर और खाने-पीने में खर्च कर दिया है. 
पुलिस ने आरोपी प्रदीप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
आरोपी
प्रदीप पंडा उम्र 28 साल निवासी सोडापाठ चौक पुसौर, थाना पुसौर, जिला रायगढ़, (छ. ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB