भक्ति के दौरान भीषण हादसा, पूजा करते समय दिये से झुलसी महिला, हालत नाजुक, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग
A horrific accident occurred during a devotional service; a woman was burned by a lamp while praying. Her condition is critical and she is fighting for her life in the hospital.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खाड़ा गांव में भक्ति के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. जहां पूजा-अर्चना कर रही एक महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर में पूजा कर रही थी, तभी अचानक दीये की जलती हुई लौ ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया. देखते ही देखते आग भड़क उठी और जब तक आस-पास के लोग या परिजन कुछ समझ पाते, महिला काफी हद तक आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी.
आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसी हुई हालत में महिला को फ़ौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



