अवैध कब्जा के खिलाफ वन विभाग के द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई का विरोध कर सर्व यादव समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sarva Yadav Samaj submitted a memorandum to the Tehsildar protesting against the eviction action taken by the Forest Department against illegal encroachment
अंबिकापुर/ मैनपाट : मैनपाट विकासखंड के ग्राम बिसरपानी में शासकीय वन भूमि में हुए अवैध कब्जा के खिलाफ वन विभाग के द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई का सर्व यादव समाज के द्वारा विरोध करते हुए 14 नवंबर को इस बारे में तहसीलदार को ज्ञापन देकर तीन दिन के भीतर प्रभावित परिवार के लिए निवास का प्रबंध नहीं किए जाने पर वन विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी.
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विंध्याचल यादव के द्वारा करीब 20 साल पहले बिसरपानी में सड़क किनारे झोपड़ी बनाया गया था. जहां वे परिवार सहित गुजर बसर करते आ रहे थे. 11 नवंबर को वन विभाग के द्वारा बगैर नोटिस और जानकारी दिए बिना ही मनमाने ढंग से बलपूर्वक कब्जा हटाया गया.
आशियाना उजड़ने से प्रभावित परिवार ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक, तिरपाल तान रहने के लिए मजबूर हो रहा है. घर ढहाते समय सामान हटाने का भी समय नहीं दिया गया था. जिससे सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तिरपाल के नीचे रहने पर रात के समय जंगली जानवरों, जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है. बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. परिवार की हालत दयनीय हो गई है.
इस दौरान यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देव नारायण यादव, अटल यादव, गणेश यादव, पटेल सरजू यादव, प्रवक्ता महेश यादव, राम कृपाल अनीश यादव, रामप्रसाद यादव और सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव और मैनपाट के सर्व यादव समाज के सभी पदाधिकारी और युवा साथी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



