तेज रफ्तार कार और ऑयल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, सवार लड़का-लड़की की मौत, गाड़ी चलाना सीखाने के दौरान हुआ हादसा

Heavy collision between a speeding car and an oil tanker boy and girl died the accident happened while learning to drive

तेज रफ्तार कार और ऑयल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, सवार लड़का-लड़की  की मौत, गाड़ी चलाना सीखाने के दौरान हुआ हादसा

सरगुजा : सरगुजा जिले से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर समाने आ रही है. अंबिकापुर में कार सवार युवक और युवती की जान चले गई. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।.मामला बतौली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 43 में आज गुरुवार की सुबह टियागो कार में सवार स्कूली छात्र नेशनल हाइवे 43 में निकले थे. इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ आ रहे ऑयल टैंकर से तेज रफ्त्तार कार की टक्कर हो गई. हादसे में कार चला रहे कुनकुरी निवासी दुष्यंत तिग्गा और ग्राम भटको निवासी पूर्णिमा एक्का की मौके पर ही मौत हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस भीषण हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे काराबेल निवासी अनुज तिर्की और भटको निवासी रेनूका तिर्की हादसे के बाद कार के अंदर ही फंस गए.
स्थानीय लोगों की खबर के बाद डायल 112 टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार का गेट तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया. गंभीर रुप से घायल युवक-युवती को सीएचसी शांतिपारा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया.
इस भीषण हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी और कार रांग साइड में जाकर सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई. हादसे के दौरान टैंकर की रफ्तार भी तेज थी. 
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त कार बतौली अंतर्गत खड़गवा निवासी शिक्षक सुखसाय पैकरा की है. कार को लेकर शिक्षक का पुत्र जयकिशन सुबह 5:30 बजे घूमने के लिए निकला था. इसी बीच उसके साथी दुष्यंत से उसकी मुलाकात हो गई. दुष्यंत ने अपने साथी अनुज को कुड़ोपारा तक छोड़ने के लिए कार मांगी थी. जिसके बाद दुष्यंत कार लेकर जाने के दौरान मार्निंग वॉक पर निकले पूर्णिमा एवं रेणुका को भी अपने साथ कार में बिठा लिया.
बताया जा रहा है कि मृतक दुष्यंत और पूर्णिमा स्कूली छात्र है. पूर्णिमा अपने माता-पिता की इतलौती बेटी थी. मृतक दुष्यंत और घायल युवक-युवती कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं. पुलिस की प्राथमिक जांच में ये मृतक दुष्यंत और मृतिका पूर्णिमा एक साथ चालक सीट पर बैठे मिले. हादसे के बाद कार का गेट खुलने से दुष्यंत बाहर की ओर लुढ़क गया था. शक है कि दुष्यंत अपने साथ पूर्णिमा को चालक सीट पर बैठाकर कार चलाना सिखाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान ये भीषण हादसा हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb