ज्वेलर्स चोरी का बड़ा खुलासा, दो भाई श्लोक और विवेक गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, पुलिस ने 85 हजार का पेंडल और बाइक किया जब्त
Jewelers theft case: Brothers Shlok and Vivek arrested and sent to jail; police seize pendants and bike worth 85,000
मुंगेली : मुंगेली जिले में मोनिका ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों श्लोक कुमार पात्रे उम्र 22 साल और विवेक कुमार पात्रे उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 9.05 ग्राम वजनी सोने का पेंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई. मोटरसाइकिल जब्त की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मोनिका ज्वेलर्स के मालिक सतीश कुमार सोनी उम्र 58 साल ने 11 फरवरी 2026 को सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सोने का पेंडल खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में आया. पेंडल दिखाते समय उसने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया.
चोरी का खुलासा करने के लिए साइबर सेल और सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित की गई. जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया गया. फुटेज में दो संदिग्ध युवक एक काले-लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर खड़े दिखे। एक व्यक्ति दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा था, जबकि दूसरा अंदर जाकर चोरी को अंजाम देकर फरार हुआ.
सीसीटीवी फुटेज, शहर के हाई-टेक कैमरों और मुखबिरों की खबर के आधार पर संदिग्धों की पहचान ग्राम घोरबंधा, थाना लोरमी निवासी श्लोक कुमार पात्रे और विवेक कुमार पात्रे के रुप में हुई. दोनों सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया.
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी. ताकि पहचान न हो सके. आरोपियों ने चोरी किया गया 9.05 ग्राम सोने का पेंडल मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपा रखा था. पुलिस ने आरोपियों को चोरी का माल बेचने ले जाते समय पकड़ लिया. उनके कब्जे से सोने का पेंडल और मोटरसाइकिल जब्त की गई. कुल माल की कीमत करीब 1.85 लाख रुपये बताई गई है. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
पुलिस की मामले की जांच अभी पूरी तरह जारी है और किसी भी अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान की जा रही है. स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



