नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में देर रात फांसी लगाने का प्रयास, 112 की टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, रायपुर रेफर, कारण अज्ञात
Attempt to hang oneself in a de-addiction center bathroom late at night; '112' team broke down the door and saved the life; referred to Raipur; reason unknown.
गरियाबंद : नशा छोड़ने के लिए गरियाबंद स्थित नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे एक व्यक्ति ने देर रात बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम फौरन मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब रात 12 बजे नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए रह रहे व्यक्ति ने बाथरूम में फांसी लगा ली थी. खबर मिलते ही डायल 112 आरक्षक 515 कृष्ण कुमार राय एवं चालक भानु प्रताप ठाकुर फौरन मौके पर पहुंचे. टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद पहुंचाया.
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा फौरन इआज शरु किया गया. इलाज के बाद व्यक्ति की हालत में कुछ सुधार बताया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले इस व्यक्ति का नाम फिलहाल प्राप्त नहीं हो पाया है. वह धमतरी निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है.
डायल 112 की टीम आरक्षक 515 कृष्ण कुमार राय और चालक भानु प्रताप ठाकुर ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर समय रहते व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जिससे उसकी जान बचाने में बड़ी मदद मिली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



