48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बुधनी और रायपुर दक्षिण में बीजेपी की जीत, विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत को मिली हार, महाराष्ट्र में महायुति आगे

By elections on 48 assembly seats BJP victory in Budhni and Raipur South Forest Minister Ramniwas Rawat defeat in Vijaypur Mahayuti ahead in Maharashtra

48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बुधनी और रायपुर दक्षिण में बीजेपी की जीत, विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत को मिली हार, महाराष्ट्र में महायुति आगे

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है. कांग्रेस को सात सीटों पर अपना कब्जा जमा चुकी है.

रायपुर में भाजपा की मिली जीत

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधान सभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी को 89220 और कांग्रेस को 43053 वोट मिले हैं. भाजपा के सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी हुए हैं.
बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है. भाजपा के कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ ढोल बजाकर जीत का जश्न मना रहे हैं. वहीं कांग्रेस के कार्यालय सन्नाटा पसरा हुआ है.
पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 1425 वोटों से आगे रहे. इसके बाद दूसरे राउंड में 3 हजार 300 वोटों से आगे चले. तीसरे चरण में 5331 वोटों से आगे रहे. चौथे चरण में सुनील सोनी 5 हजार 636 वोटों से आगे रहे. पांचवे राउंड में 8 हजार 365 मतों से और छठवें चरण में 11 हजार 286 वोटों से आगे रहे. 7वें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार ने 13 हजार 828 वोटों से बढ़त बनाई. इसके साथ ही 8वें राउंड में सुनील सोनी की लीड 14 हजार 376 को पार कर गई. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को 31 हजार से ज्यादा और कांग्रेस को 17 हजार से ज्यादा वोट मिले. 10वें राउंड में 20 हजार की लीड पार हुई. 11वें राउंड में भी वे 23 हजार 399 वोटों से आगे रहे. सुनील सोनी को 12वे राउंड में 26 हजार की तो 13वें राउंड में 28 हजार से ज्यादा की लीड मिली. बीजेपी को 16वे राउंड में 38777 की बढ़त मिली. 18वे राउंड में 43938 और अंतिम राउंड में ये अंतर 46 हजार से ज्यादा हो गया.
साल 2024 में हुए उपचुनाव में यहां 1 लाख 35 हजार वोट पड़े हैं. पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब 10 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. रायपुर दक्षिण सीट पर हुए उपचुनाव में इस बार करीब 50 फीसदी वोटिंग हुई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत को मिली हार

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल सीट रही. यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की. जबकि श्योपुर में जनमत ने बीजेपी का विजयी रथ रोक दिया है. इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव परिणाम में कांग्रेस ने बाजी मारी है. कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. इस दौरान एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए जीत की बधाई दी है.
पटवारी ने कहा, "विजयपुर की जीत उस कार्यकर्ता की जीत है. जिसने बहुत यातनाएं सही, बहुत संघर्ष किया जेल गया...मैं मानता हूं कि ये देश और प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को एक संदेश है कि जब कार्यकर्ता लड़ता है तब परिवार और कांग्रेस का विचार लड़ता है. तो कैसी भी परिस्थिति में जीत होती है. 40 साल से एक व्यक्ति का कुशासन और दूसरा भाजपा का प्रशासन दोनों को हार मिली. कार्यकर्ताओं ने अपनी जान लगा दी. मैं पूरा श्रेय संविधान और कार्यकर्ता को देता हूं."
बुधनी विधनासभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इस दौरान बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिली हुई है.  बीजेपी 11310 वोटों से आगे चल रही है. बीजेपी को 99291 और कांग्रेस को 87981 वोट मिले हैं.  अभी एक राउंड की काउंटिंग शेष.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा उपचुनाव की तस्वीरें साफ हो गई हैं. लेकिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ कही जानें वाली बुधनी सीट पर हार जीत का कम अंतर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. सवाल ये है कि शिवराज के अभेद किले में बीजेपी की जीत का अंतर क्यों कम है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की. पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी ने फतेह हासिल की. तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर चुनाव जीता है.
अगर एनडीए की बात करें तो गठबंधन को कुल 25 सीटों पर कामयाबी मिली है. वहीं I.N.D.I.A को 16 सीटों पर कामयाबी मिली.
उत्तर प्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. दो सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक पर भाजपा की सहयोगी रालोद ने कब्जा जमाया है.

विधानसभा सीट
विजेता
पार्टी
मीरापुर मिथलेश पाल रालोद
कुंदरकी रामवीर सिंह भाजपा
गाजियाबाद संजीव शर्मा भाजपा
खैर सुरेंदर दिलेर भाजपा
फूलपुर  दीपक पटेल भाजपा
कटेहरी  धर्मराज निषाद भाजपा
मझवां शुचिस्मिता मौर्या भाजपा
करहल तेज प्रताप सिंह सपा
सीसामऊ नसीम सोलंकी सपा

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. सभी सीटों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की. सिताई से संगीता रॉय, मदारीहाट से जयप्रकाश तोप्पो, नईहटी से सनत डे, हरोआ से शेख रबिउल इस्लाम, मेदनीपुर से सुजॉय हजरा और तालनदगरा से फाल्गुनी सिंहबाबू ने चुनाव जीता है.

पंजाब उपचुनाव: पंजाब की कुल चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं. तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. कांग्रेस ने बरनाला विधानसभा सीट आप से छीन ली है. यहां से पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने फतेह हासिल की है.

विधानसभा सीट विजेता पार्टी
डेरा बाबा नानक गुरदीप सिंह रंधावा आम आदमी पार्टी
चब्बेवाल डॉ. इशाक कुमार आम आदमी पार्टी
गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह आम आदमी पार्टी
बरनाला कुलदीप सिंह ढिल्लों कांग्रेस

राजस्थान उपचुनाव: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए. यहां भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है. एक सीट दौसा पर कांग्रेस आगे है. चौरासी विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने जीत दर्ज की.

विधानसभा सीट विजेता पार्टी
झुन्झुनू राजेंद्र भाम्बू भाजपा
रामगढ़ सुखवंत सिंह भाजपा
देवली उनियारा राजेंद्र गुर्जर भाजपा
खींवसर रेवंत राम डांगा भाजपा
सलूंबर शांता अमृत लाल मीणा भाजपा
दौसा दीन दयाल कांग्रेस
चौरासी अनिल कुमार कटारा भारत आदिवासी पार्टी

असम उपचुनाव: असम की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर कामयाबी मिली. सिड़ली सीट पर युनाइटेड पीपुल्स पार्टी (लिबरल) के निर्मल कुमार ब्रह्म जीते हैं. बोंगईगांव से असम गण परिषद की दीप्तीमाई चौधरी ने जीत हासिल की.

बिहार उपचुनाव: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की. दो सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर हम व जेडीयू ने अपना कब्जा जमाया है.

विधानसभा सीट
विजेता
पार्टी
तरारी विशाल प्रशांत भाजपा
रामगढ़ अशोक कुमार सिंह भाजपा
इमामगंज दीपा कुमारी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
बेलागंज मनोरमा देवी जेडीयू

कर्नाटक उपचुनाव: कर्नाटक की तीनों उपचुनाव वाली सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं. शिवगांव से यासिर पठान, संदूर से ई. अन्नापूर्णा और चन्नापटना से सीपी योगेश्वर ने जीत हासिल की है.

महाराष्ट्र में बीजेपी को अब तक 69 सीटें मिली

महाराष्ट्र में अभी वोटों की गिनती जारी है. पूरे नतीजे आने में देर रात तक का समय लग सकता है. लेकिन महायुति की सरकार बनना तय हो गया है. महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं. चुनाव आयोग की बेसाइट के मुताबिक अब तक 172 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसमें 116 नतीजे आना बाकी है. बीजेपी 69 सीटें जीत चुकी है. 64 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं. शिंदे गुट की शिवसेना 36 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. 21 सीटों पर बढत बनाए हुए हैं. अजित पवार की एनसीपी 31 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

सभी 288 सीटों का रुझान/रिजल्ट:

गठबंधन आगे जीते कुल
महायुति 123 107 230
महाविकास अघाड़ी 24 22 46
अन्य 7 6 12

पार्टीवाइज रिजल्ट/रुझान:

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा 78 55 133
शिवसेना (शिंदे) 29 27 56
एनसीपी (अजित गुट) 16 25 41
कांग्रेस 11 5 16
शिवसेना (यूबीटी) 9 11 20
एनसीपी (शरद) 4 6 10
अन्य 6 6 12

BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP शरद का सबसे कम:

पार्टी सीटों पर चुनाव लड़े सीटों पर आगे स्ट्राइक रेट
भाजपा 149 132 88%
शिवसेना शिंदे 81 55 67%
एनसीपी अजित 59 41 69%
कांग्रेस 101 16 15%
शिवसेना यूबीटी 95 21 22%
एनसीपी शरद 86 10 11%