नगर सेना में मनचाही तैनाती के लिये रुपयों की मांग, जिला सेनानी अधिकारी रायपुर से काल आउट प्रभारी जीतु सेन के खिलाफ नगर सैनिक ने की शिकायत
Demand for money for desired posting in city army call out from district army officer Raipur city soldier complains against in-charge Jitu Sen
गरियाबंद : कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना (City Army) में मनचाही तैनाती के लिये रुपयों की मांग की शिकायत मिली है. नगर सेना कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ काल आउट प्रभारी जीतु सेन के खिलाफ हर महीने पोस्टिंग के लिये पैसों की मांग का आरोप लगाया गया है.
पोस्टिंग के लिये हर महीने रुपयों की मांग
मिली जानकारी के मुताबिक नगर सैनिक क्रमांक 263 लोक सिंह कंवर के द्वारा जिला सेनानी अधिकारी रायपुर के सामने काल आउट प्रभारी जीतु सेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. लोक सिंह के मुताबिक जीतु सेन के द्वारा हर महीने पोस्टिंग के लिये रुपयों की मांग की जाती है. जिससे मैं काफी परेशान और प्रताड़ित हो चुका हूं. नही देने पर अनाप शनाप ड्यूटी लगाता है. लोक सिंह कहते हैं कि जीतु सेन हर महीने 3 हजार रुपये की मांग करता है. मैं छोटा कर्मचारी हूं. परिवार में बुजुर्ग माता पिता पत्नी बच्चे हैं. मुश्किल से गुजारा होता है. इस तरह की अनुचित मांग मैं पूरी नही कर सकता.
एसडीएम तहसील कार्यालय में बरसों से तैनात है कुछ नगर सैनिक
जिले के कुछेक एसडीएम व तहसील कार्यालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी नगर सैनिकों की तैनाती है. इनमें से कई बरसों से एक ही जगह पोस्टेड है. जिससे शंका उतपन्न होती है. अब तो लोग भ्रमित हो चले है. उन्हें विभागीय कर्मचारी समझ लेते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 356 नगर सैनिक है. इनमें से 256 विभिन्न स्थानों में तैनात है. रिजर्व में 100 है. जानकारी मिली है कि इनमें से करीब 50 ड्यूटी पर ही नही आते या समझिये की बस कागजी घोड़े दौड़ते हैं. किशोर कुमार का एक गीत है- तुम भी चलो… हम भी चले …. चलती रहे जिंदगी.
कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना रायपुर के पत्र 1 अगस्त 2024 के मुताबिक शिकायतकर्ता नगर सैनिक लोक सिंह को शिकायत के बारे में बयान के लिए उपस्थित होने निर्देशित किया गया था. जानकारी मिली है कि बयान दर्ज किया जा चुका है. इस मामले में जिला सेनानी पुष्पराज सिंग से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि लोकसिंह की शिकायत पर जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



