जीजा की हवस का शिकार बनी नाबालिग साली, कालेज छात्रा और महिला के साथ छेड़छाड़, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, 4 आरोपी गिरफ्तार
Minor sister in law became victim of brother in laws lust college student and woman molested physically exploited on the pretext of marriage 4 accused arrested
जीजा की हवस का शिकार बनी साली, नाबालिग साली को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया रेप
गोबरा नवापारा : रायपुर के गोबरा नवापारा से जीजा और साली के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 साल की नाबालिग के साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 5 अगस्त की सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. लेकिन शाम 4:30 बजे तक वापस नहीं लौटी. उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की और आखिरकार पीड़िता और आरोपी जीजा चंपारण के जंगल में मिले.

इस दौरान परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने बताया कि जीजा ने उसे स्कूल जाते समय चंपारण घुमाने ले जाऊंगा कहकर बाइक में बिठाकर चंपारण जंगल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार डालेगा.
इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण का मामला…वादा कर मुकरने वाला आरोपी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
जांजगीर : पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
शिवरीनारायण की पीड़िता ने थाने में तुस्मा निवासी लक्ष्मी प्रकाश राही के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया गया. जब पीड़िता ने शादी के लिए आरोपी को कहा तो वह अपनी बात से मुकर गया. जिस पर पीड़िता ने मामले में पुलिस की मदद ली.

इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही कि सरगर्मी से तलाश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला. जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक लीलाराम साहू, सैनिक धनेश्वर सिदार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कालेज छात्रा और महिला के साथ छेड़छाड़
बिलासपुर : पीड़िता ने 4 मई 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जितेंद्र कंवर के द्वारा जबरन दिवाल फांदकर घर में घुसकर गलत नियत से प्रार्थिया का हाथ बांह पकडकर छेड़छाड़ किया है. मना करने पर पीड़िता से मारपीट किया.

जिस पर थाना सीपत में अप क्रमांक 367/2024 धारा 333, 74, 115(2) बी.एन.एस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में छेड़खानी के आरोपी को फौरन थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी जितेंद्र कवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महिला के साथ छेड़छाड़
जांजगीर -चांपा : पीड़िता 4 अगस्त 2024 को खेत की तरफ गई थी. तभी रास्ते में आरोपी टेटकु केवंट द्वारा बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 277/2024 धारा 75(2),296 बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
महिला पर अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस (IPS) अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन मेंआरोपी की पतासाजी के लिए थाना स्तर से टीम गठित कर थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.

इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अपने सकुनत पर छिपा है. इस खबर के मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा.
जिसको घटना के बारे में पूछताछ किया गया. आरोपी द्वारा अपराध घटित करना जूर्म कबुल करने और आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी हरिशंकर उर्फ टेटकु केवंट पिता सुखराम केवंट उम्र 42 साल निवासी रसौटा थाना बलौदा को विधिवत् गिरफ्तार कर 5 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



