जमीन विवाद बना जी का जंजाल, दबंगों ने किया गरीब की खेत के सामने जमीन पर कब्जा, दी जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Land dispute became a real mess bullies captured the land in front of a poor man farm threatened to kill appealed to the SP for justice

जमीन विवाद बना जी का जंजाल, दबंगों ने किया गरीब की खेत के सामने जमीन पर कब्जा, दी जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना अपराधों को लेकर खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ है. जहां पर आए दिन झगड़ों के मामले में यह सुनने को मिलता है कि पामगढ़ थाना अपराध करने वाले दबंगो के सह देते हैं. ऐसा ही एक मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छोटे से ग्राम पंचायत सेंदरी से निकाल कर सामने आया है.
जहां एक गरीब किसान की खेत के सामने जमीन पर कुछ दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है. जिसका विरोध करने पर गरीब किसान संजय कुमार पटेल और उसके पूरे परिवार को उन दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है.
बताया जा रहा है कि दबंगों द्वारा प्राण घातक हथियार लाकर पार्थी के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में पार्थी संजय कुमार पटेल का पूरा परिवार डरे सहमे जैसे-तैसे कर पामगढ़ थाना पहुंचकर उन दबंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पामगढ़ थाने में शिकायत होने के बावजूद भी उन दबंग ऊपर किसी भी तरह की कार्यवाही अब तक नहीं की गई. जिसके चलते उन दबंगो के हौसले बुलंद है और गांव की गलियों, चौक चौराहों पर प्रार्थी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसके चलते संजय कुमार पटेल का पूरा परिवार काफी डरा हुआ है और इंसाफ की आस लिएर एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है.
अब देखना यह होगा की खबर चलने के बाद जांजगीर-चांपा एसपी क्या इस मामले को संज्ञान में लेकर उन दबंगो के खिलाफ क्या बड़ी कार्यवाही करते हैं?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI