आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कमरे में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट, लिखा- भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना

Computer operator of Excise Department hanged himself in his room found suicide note wrote Brother take care of my wife child and mother

आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कमरे में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट, लिखा- भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में घर के कमरे में आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिद्धार्थ तिवारी 37 साल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं अपने आपसे परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं. इसमें किसी की कोई गलती नहीं है. संजू भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना. यहां से उनको ले जाना. यहां नहीं रह पाएंगे. 
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अपने घर में अकेला था. युवक की पत्नी 3 दिन पहले ही अपने मायके MP के रीवा गई थी. उसका भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है. जिसे देखने गई थी. वहीं मां भी डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb