छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 2.18 लाख नगद उड़ा ले गया स्कूटी सवार आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

Criminals in Chhattisgarh are emboldened; a scooter-riding suspect stole ₹2.18 lakh from a BJP leader's petrol pump; police are searching for him.

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 2.18 लाख नगद उड़ा ले गया स्कूटी सवार आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं. रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यहां एक भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से स्कूटी सवार अज्ञात युवक लाखों रुपये की नगद रकम चोरी कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ गांव के पास स्थित वेदनाथ पेट्रोल पंप, जो भाजपा नेता रविन्द्र गबेल का बताया जा रहा है. दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक स्कूटी से पेट्रोल पंप पहुंचा और पेट्रोल भरवाने के बहाने परिसर में रुका। उस समय पेट्रोल पंप पर सिर्फ एक युवती और एक युवक कर्मचारी ही मौजूद थे. आरोपी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय में प्रवेश किया और वहां रखी पेट्रोल व डीजल बिक्री की दो से तीन दिनों की नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया. कार्यालय में रखे कैश काउंटर से आरोपी ने करीब 2 लाख 18 हजार रुपये की नगद राशि चोरी कर ली. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि जैसे ही पेट्रोल पंप में कार्यरत युवक को चोरी की आशंका हुई. उसने आरोपी का कुछ दूरी तक पीछा भी किया. लेकिन स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार में भाग निकला और पकड़ में नहीं आ सका. घटना इतनी तेजी से हुई कि कर्मचारी कुछ समझ पाते. उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो गया.
घटना की खबर मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ है कि आरोपी ने पहले से रेकी कर रखी थी और कर्मचारियों की तादाद कम होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.
खरसिया पुलिस की टीम अब पेट्रोल पंप परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों में आरोपी की तस्वीर या स्कूटी का नंबर कैद हुआ होगा. जिससे उसकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जा सकेगी. साथ ही आसपास के इलाकों में भी पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे खुलेआम व्यस्त इलाकों में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB