तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, आरोपी की तलाश जारी

A young man riding a motorcycle tragically died after being hit by a speeding truck; a heartbreaking video has surfaced; the search for the accused continues.

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, आरोपी की तलाश जारी

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर वापस घर जा रहा था. यह हादसा रिंग रोड नमना कला के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के रिंग रोड नमना कला के पास शनिवार को मृतक बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान डिवाइडर के बीच से दूसरी रोड में जाने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया.
हालांकि किसी हादसे की आशंका से ट्रक चालक ने गाड़ी को रोका भी लेकिन फिर अचानक ट्रक आगे बढ़ा दी और बाइक सवार पिछले चक्के की चपेट में आ गया.  यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रक तेज गति में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. खबर मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB