50 वर्षीय महिला के घर में घुसकर खींचे कपड़े, चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों से मारपीट, सरपंच समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

Four accused, including the Sarpanch, were arrested after breaking into the home of a 50-year-old woman and attempting to strip off her clothes; they also assaulted villagers who arrived after hearing her screams. Two motorcycles and a mobile phone were seized.

50 वर्षीय महिला के घर में घुसकर खींचे कपड़े, चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों से मारपीट, सरपंच समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

रायगढ़/खरसिया : रायगढ़ जिले में पुलिस ने महिला से छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम ओंगना का सरपंच अमित राठिया भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया. जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला ने 28 अगस्त 2026 को चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई कि 27 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में थी. इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया और इगेन्द्र राठिया वहां पहुंचे. आरोपियों ने पूर्व रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.
कपड़े खींचने और छेड़खानी का आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी इज्जत लेने के मकसद से उसके कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया. महिला किसी तरह घर से निकलकर गली में पहुंची. वहां अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया. जबकि अमित राठिया और धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इगेन्द्र राठिया मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. महिला की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया. आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की.
चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया. महिला की शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में धारा 296, 351(3), 115(2), 76 एवं 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
दो बाइक और मोबाइल जब्त
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से जुर्म में इस्तेमाल एचएफ डिलक्स और पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की हैं. इसके अलावा घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए गए ओप्पो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त किया है. जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित राठिया पिता बलदेव सिंह, उम्र 36 साल, अनिल कुमार राठिया पिता बलदेव सिंह, उम्र 30 साल, धनसिंह राठिया पिता जेठूराम, उम्र 52 साल और इगेन्द्र राठिया पिता धनसिंह, उम्र 22 साल के रूप में हुई है.
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी अमित राठिया ग्राम ओंगना का सरपंच है. जबकि अन्य आरोपी अलग-अलग गांवों और जोबी क्षेत्र के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?