बलात्कार में असफल चौकीदार ने कर दी नाबालिग छात्रा की हत्या, मिली नग्न लाश, आरोपी की टांगी और टी-शर्ट पर मिला लड़की का खून, शिवराम गिरफ्तार
A watchman who failed to rape a minor girl murdered her, her naked body was found, girl's blood was found on the accused's leg and T-shirt
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला सूरजपुर के रामानुजनगर थाना अंतर्गत किशोरी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उसी बांसबाड़ी का चौकीदार निकला. जहां बालिका का निर्वस्त्र शव मिला था. इस मामले को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था. पुलिस टीम लगातार गांव में कैंप कर जांच में जुटी थी और आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी मिल ही गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रामानुजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित बांसबाड़ी में एक नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध हालत में पड़े होने की खबर मिलने होने पर थाना रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी, एफएसएल व डॉग क्क्वार्ड की टीम के द्वारा बारीकी से मुआयना किया गया. शव पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए रवाना कर मर्ग कायमी उपरान्त अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
थाना रामानुजनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मृतिका के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ किया. पूछताछ में बासबाड़ी के चौकीदार शिवाराम के ऊपर शक जाहिर किये जाने पर उसे तलब कर बारीकी से पूछताछ किया गया. जिसमें वह हर बार गुमराह करते रहा. चौकीदार के ऊपर पुख्ता शक होने पर एफएसएल टीम की मदद से पूछताछ कर उसके कपड़े और टांगी की जांच कराई गई.
जिसमें टांगी व टी-शर्ट में रक्त होना पाए जाने पर शक के आधार पर टांगी व टी-शर्ट जप्त कर मृतिका के डीएनए से मिलान के लिए एफएसएल रायपुर भेजा गया. जिसके रिपोर्ट में संदेही के टांगी का खून और मृतिका का खून का ब्लड ग्रुप दोनों एक ही डीएनए का होना पाया गया.
इस मामले में चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. आरोपी ने बताया कि 25 अप्रेल 2025 को सुबह बासबाड़ी का चौकीदारी करने वहां गया था. जहां एक बालिका को सायकल से जाते देखा तो उसे गलत नियत से रोककर पकड़ा. तब वह विरोध करते हुए कहने लगी कि गांव में सभी को बताउंगी. इस डर से अपने पास रखे टांगी से हमला कर हत्या कर दिया और शव को गड्डे में छिपाकर बालिका के सायकल और टिफिन को फेंकने दुसरी जगह चला गया. इसके बाद शक हुआ कि उस गड्डे में लाश मिलने से मैं फंस जाउंगा. इसके बाद वापस आकर गड्डे से लाश को निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दिया और ध्यान भटकाने की नियत से उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद मृतिका के सायकल को लेकर साल्ही बांध में ले जाकर फेंक दिया और वहीं अपने कपड़े साफ कर नहाकर घर आ गया.
आरोपी के खिलाफ सबूत छुपाने पर धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी शिवराम उम्र 60 साल को गिरफ्तार किया गया है.
इस कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक निमेश शर्मा, आरक्षक दीपक यादव, रौशन सिंह, युवराज यादव, विनोद सारथी, रुपदेव सिंह, सैनिक देवचंद पाण्डेय, रजनीश पटेल व सम्मत सिंह सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



