संपत्ति विवाद में पोते ने दादा पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, मंदिर हसौद पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, आरोपी 1 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Grandson launches a fatal attack on grandfather over a property dispute; victim dies during treatment. Mandir Hasaud police take immediate action; accused arrested within an hour.

संपत्ति विवाद में पोते ने दादा पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, मंदिर हसौद पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, आरोपी 1 घंटे के भीतर गिरफ्तार

रायपुर/मंदिर हसौद : थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुलसी (बाराडेरा) में शाम संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पारिवारिक कहासुनी के दौरान बीस साल के पोते ने अपने ही दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तुलसी में संपत्ति को लेकर दादा और उनके 20 साल के पोते के बीच बहस हो गई. बातचीत के दौरान पोता अचानक उग्र हो गया और विवाद हिंसा में बदल गया. तैश में आकर आरोपी ने घर में रखी किसी नुकीली वस्तु से दादा पर हमला कर दिया. जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े.
वारदात की खबर मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पोते को महज 1 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पूर्व में किसी भी आपराधिक मामले में शामिल नहीं रहा है और उसका कोई पुराना अपराध रिकॉर्ड नहीं है. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?