बोरसी में तालाब के पास चल रहा था 52 परियों का खेल, पुलिस ने की छापेमारी, ताश खेल रहे 6 आरोपियों के खिलाफ की गई कार्यवाही
A game of 52 fairies was going on near the pond in Borsi police raided action taken against 6 accused playing cards
मगरलोड : धमतरी पुलिस थाना मगरलोड को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम बोरसी सूखा तालाब के किनारे ताश जुआ खेल रहे हैं. इस खबर पर फौरन मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये जगह ग्राम बोरसी शराब दुकान से लगा हुआ सूखा तालाब के किनारे जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया. जो कि आम जगह में रुपये पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 6 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,570/- रुपये और 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना मगरलोड में अप.क्र. 332/25 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत जुर्म कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड एवं प्रआर.जैत राम जोगी, आर.नवीन टंडन, कुणाल साहू, कीर्तन सोनकर, प्रफुल रात्रे, गोविन्दा धृतलहरे, सैनिक धरम निषाद, खोमन गायकवाड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
जुआरियों का नाम
(01) श्याललाल कुम्भकार पिता स्व गोपाल कुम्भकार उम्र 50 साल साकिन बोरसी, (02) मोहन लाल निषाद पिता दादूराम निषाद उम्र 42 साल साकिन बोरसी
(03) शेष कुमार साहू पिता खूबराम साहू उम्र 35 साल साकिन झांझरकेरा
(04) सोहन सेन पिता रिखीराम सेन उम्र 35 साल साकिन झांझरकेरा
(05) जितेन्द्र यादव पिता पालनराम यादव उम्र 32 साल साकिन सिंधौरीखुर्द
(06) मुकेश यादव पिता रतनलाल यादव उम्र 41 साल साकिन सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



