तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में जा गिरी, बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक, दो की मौके पर मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस
A speeding motorcycle plunged into a pothole, causing the riders to be thrown onto the road; two died on the spot and one was injured, while the police have launched an investigation.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए. हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले का निवासी अमृत भगत उम्र 28 साल अपने दो साथियों के साथ घरघोड़ा क्षेत्र के एक प्लांट में मजदूरी करता था. गुरुवार रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर भेंगारी से टीआरएन कंपनी की ओर जाने वाले रास्ते से जा रहे थे.
तभी टीआरएन कंपनी के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में तीनों युवक बाइक से दूर फेंका गए. अमृत भगत और उसके एक साथी को गंभीर चोटें आई. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीसरा युवक घायल हो गया.
तेज रफ्तार गड्ढे में जा गिरी और हो गया हादसा
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सड़क पर मौजूद गड्ढे की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



