नौकरी से निकालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग,अब महिला कर्मी ने कराई थाना में रिपोर्ट दर्ज
Demand for physical relations by threatening to fire her from job now female worker lodged report in police station
सक्ती : मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला कर्मी का आरोप है कि सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत डभरा में नगर पंचायत कार्यालय के राजस्व शाखा में कार्यरत महिला कर्मी से पार्षद पति और प्लेसमेंट कर्मचारी रमेश बंजारे द्वारा बार-बार फोन पर धमकी देते हुए नौकरी से निकाल देने की बात करता था. अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कहते हुए अश्लील बातें भी कहता था.
महिला कर्मी ने अन्य सहकर्मियों से इस घटना के बारे में जानकारी दी थी. मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भी इस घटना के बारे में, शिकायत की थी.
लेकिन किसी ने जब उसकी फरियाद नहीं सुनी तो महिला कर्मी ने डभरा थाना पहुंचकर नगर पंचायत डभरा के वार्ड नंबर 14 के पार्षद पति रमेश बंजारे के खिलाफ छेड़छाड़वा अश्लील बातें कहने की रिपोर्ट दर्ज कराया है. पुलिस की जांच के बाद मामले की सच्चाई का खुलासा होगा.
वही जब इस बारे में डभरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जब मिडिया ने बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं है कहते हुए टालमटोल करते नजर आए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



