फिर लगा खाकी पर दाग, पुलिस के 2 जवानों पर वसूली का आरोप, पीड़ित को अवैध शराब बेचने पर भी किया मजबूर, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
Khakis got stained again two policemen accused of extortion victim also forced to sell illegal liquor appeal to SP for justice
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ चांपा थाना में पदस्थ आरक्षक शंकर राजपूत और माखन साहू के ऊपर लगा गंभीर आरोप लगे हैं.
बताया जा रह है दोनों आरक्षक के खिलाफ अवैध शराब बेचने और कमीशन की मांग का आरोप लगा है. शिकायर्ता अनिल खूंटे ने बताया कि “मैं ड्राइवरी का काम करता हूं. आरक्षक शंकर सिंह साहू ने मुझे अवैध शराब बेचने की सलाह दी थी. इसकी एवज में उसने मुझसे कमीशन मांगा था. शंकर का कहना था कि उसकी थानेदार से अच्छी बनती है. कोई दिक्कत नहीं आएगी.
जिसके बाद मैंने उसे पहली दफा 27 फरवरी को कमीशन के तौर 3 हजार रुपए फोन पे पर भेजे. इस तरह अगस्त महीने तक कुल 70 हजार रुपए नगद दिया. इसके अलावा अंग्रेजी शराब दुकान में 2 हजार रुपए हर महीने अलग से देता था. बावजूद इसके वो और माखन लगातार मुझ पर कमीशन देने का दबाव बनाते रहे. तंग आकर मैंने शराब बेचने से मना दिया. जिस पर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने की धमकी दी है.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



