हत्या का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, वफादार नौकर पर ज्यादा भरोसा करने से नाराज व्यापारी के भाई ने सिर कुचल मारा डाला, नाली में फेंका शव

Murder accused arrested from Jharkhand, businessman's brother, angry at over-reliance on loyal servant, killed him by crushing his head, body thrown in drain

हत्या का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, वफादार नौकर पर ज्यादा भरोसा करने से नाराज व्यापारी के भाई ने सिर कुचल मारा डाला, नाली में फेंका शव

अंबिकापुर : अंबिकापुर के नमनाकला में फूल व्यवसायी के मकान में रहकर काम करने वाले नौकर की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी युवक को झारखंड के चैनपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी फूल व्यवसायी का सगा भाई है. भाई पर ज्यादा भरोसा करने के द्वेष में युवक की सिर कुचलकर हत्या कर की. फिर शव को नाली में फेंक दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में फूल व्यवसायी बीरबल यादव के साथ दरिमा थाने के ग्राम खजुरी, नावानगर निवासी जुगनू यादव उम्र 25 साल पिछले 7 सालों से काम कर रहा था. वो बीरबल यादव के नमनाकला, झंझटपारा स्थित घर में रहता था.
शुक्रवार सुबह जुगनू यादव का शव नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला. व्यवसायी के फूल गोदाम में खून फैला हुआ था. गोदाम में बीरबल का भाई संजू यादव भी सोया था. जो फरार हो गया था. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की तो गोदाम में हड्डी का टुकड़ा, 3 टूटा दांत और घटना में इस्तेमाल ईंट जब्त किया गया.
पुलिस संदेही संजू यादव की खोजबीन में जुटी थी. संजू यादव को पकड़ने के लिए पुलिस झारखंड पहुंची. जहां उसे चैनपुर में रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया. पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुगनू यादव की हत्या करना कबूल कर लिया.
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, युवक से पूछताछ में हत्या की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई बीरबल यादव, जुगनू यादव (मृतक) पर ज्यादा भरोसा करता था. पैसे का हिसाब भी जुगनू करता था. रात में वे सोने गए तो उसने जुगनू से कहा कि वह काम छोड़कर चला जाए. नहीं तो उसे मार डालेगा.
जुगनू ने कहा कि वह काम छोड़कर कहीं नहीं जाएगा. रात को आरोपी संजू यादव बाहर से ईंट लेकर पहुंचा और सो रहे जुगनू यादव के सिर और चेहरे पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को घसीटकर नाली में फेंक दिया. जुगनू यादव के पर्स से उसने 4500 रुपए निकाल लिया. अंबिकापुर से बस में बैठकर वह झारखंड भाग निकला था.
अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ नंदकुमार यादव उम्र 43 साल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB