तलवार लहराकर सगे भाई पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी प्रणव को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A deadly attack on his own brother by brandishing a sword, threatening to kill him, police arrested the accused Pranav and sent him behind bars.
दुर्ग/भिलाई : थाना सुपेला क्षेत्र में तलवार लहराकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया,.जहां से पुलिस रिमाण्ड में जेल भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुपेला थाना क्षेत्र में 4 फरवरी 2026 को कुमार दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि कोसा नगर स्थित अपने मकान की साफ-सफाई के दौरान उनके भाई अरुप दास से घर आने की बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर आरोपी अरूप दास ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
उसने धारदार हथियार से जालनेवा हमला करने का प्रयास किया. जब प्रार्थी ने आत्मरक्षा में हथियार पकड़ लिया. तो आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया. जिससे प्रार्थी की पीठ और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें आईं.
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. जांच के बाद आरोपी प्रणव कुमार दास उम्र 43 साल, निवासी कोसानाला, सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
आरोपी
प्रणव कुमार दास उम्र 43 साल निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



