जमीन विवाद पर नाबालिग चचेरे भाई की हत्या, जंगल में ले जाकर काटा गला, पुलिस को गुमराह करने रची साजिश, देवसाय पहुंचा सलाखों के पीछे

Minor cousin murdered over land dispute, taken to forest and throat slit, plotted to mislead police, Devsai behind bars

जमीन विवाद पर नाबालिग चचेरे भाई की हत्या, जंगल में ले जाकर काटा गला, पुलिस को गुमराह करने रची साजिश, देवसाय पहुंचा सलाखों के पीछे

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के सूरजपुर अंतर्गत प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 14 साल के नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जमीन बंटवारे के विवाद में चचेरे भाई ने ही नाबालिग की टांगी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी देवसाय को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार सहित अहम सबूत बरामद कर लिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मंगलूराम पण्डो निवासी महोरा के 14 साल के बेटे लालसाय के मोबाइल नंबर से उसके साला मंगलसाय के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खबर दी कि लालसाय की हत्या हो गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है.
खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल सका. अगले दिन 12 फरवरी को ग्रामीणों के साथ फिर से खोजबीन करने पर गहुंआ भादा जंगल से पुल भादा की तरफ जाने वाली पगडंडी के किनारे लालसाय का शव गले पर गंभीर चोट के साथ मिला. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मालुम होने पर मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान शक के आधार पर देवसाय पण्डो उर्फ देवान उम्र 28 साल निवासी महोरा, खेखरानाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने जुर्म कबूल लिया.
आरोपी ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसका मंगलू और लालसाय से पुराना विवाद चल रहा था. 11 फरवरी को वह अपने निर्माणाधीन मकान के पास था. तभी लालसाय को बुलाकर विवाद किया. बाद में अपने तीन साल के बच्चे को नदी में नहलाने के बहाने टांगी साथ लेकर गया और पुल भादा जंगल की तरफ ले जाकर लालसाय के गले पर वार कर दिया. घायल लालसाय वहां से भागा. लेकिन गहुंआ भादा के पास गिर पड़ा, जहां आरोपी ने पुफिर सेटांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल से उसके मामा को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की और मोबाइल, सिम और बैटरी को झाड़ियों में फेंक दिया. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद वह अगले दिन मृतक की तलाश में ग्रामीणों के साथ शामिल भी हुआ.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का की-पैड मोबाइल, टूटा हुआ सिम, मोबाइल बैटरी और वारदात में इस्तेमाल टांगी बरामद कर लिया है. आरोपी देवसाय को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
देवसाय पण्डो उर्फ देवान उम्र 28 साल निवासी महोरा, खेखरानाला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB