शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, नहीं हटने पर दी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Women submitted a memorandum to SDM demanding removal of liquor shop, warned of agitation against the administration if it is not removed

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, नहीं हटने पर दी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

घरघोड़ा : घरघोड़ा नगर पंचयत के वार्ड नम्बर 5 के में स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर महिलाओं ने ज्ञापन घरघोड़ा एसडीएम SDM को दिया गया. इस ज्ञापन पत्र में वार्ड के महिलाओं ने शराब दुकान को वार्ड के मुख्य मार्ग चौक से दूसरी जगह हटाने के लिए अपनी आवाज उठाई है.
वार्ड के महिलाओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि शराब दुकान के कारण इलाके में सुरक्षा संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं. साथ ही सार्वजनिक शांति भी भंग हो रही है.साथ ही मुख्य चौक में होने की वजह से कई हादसे हो रहे हैं.उन्होंने एसडीएम से गुजारिश किया कि शराब दुकान को दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जाए. ताकि वार्ड में बेहतर माहौल बन सके और महिला लोग सुरक्षित महसूस करें.
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शराब दुकान के आसपास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते हैं. जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मांग को लेकर वार्ड वासियों ने एकजुट होकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है और शराब दुकान नहीं हटने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
एसडीएम ने ज्ञापन मिलने के बाद कहा कि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI