सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

35 children from a government school slit their wrists with a blade; the Education Department issued a notice to the principal and the school principal, demanding a response within three days.

सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र स्थित दहदहा शासकीय स्कूल में छात्रों द्वारा खुद को चोट पहुंचाने के गंभीर मामले ने शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है. इस घटना को विभाग ने घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित विद्यालय के प्रधानपाठक और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा में कक्षा 7वीं और 8वीं के कुल 35 छात्र-छात्राओं ने नुकीली वस्तु से अपने बाएं हाथ पर चोट पहुंचाई. इनमें 21 छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले करीब एक महीने से चल रहा था और बच्चे एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठा रहे थे.
इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक विभाग की टीमें सक्रिय हुईं. जांच दल दो बार स्कूल पहुंचा और विद्यार्थियों से अलग-अलग पूछताछ की गई. बच्चों की मानसिक हालत और परामर्श की जरुरत को भी गंभीरता से लिया जा रहा है.
जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने इसे स्कूल प्रशासन की उदासीनता करार देते हुए शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक पुनीत राम साहू तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दोनों अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब पेश करने को कहा गया है.
शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर समय रहते विद्यालय स्तर पर सतर्कता और संवेदनशीलता दिखाई जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. फिलहाल मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई जारी है. यह मामला सिर्फ अनुशासन का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मानसिक सुरक्षा और संस्थागत जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB