3 वर्षीय मासूम की कब्र से छेड़खानी की शिकायत के बाद खोदाई, सिर गायब, मिला नींबू-चावल और मांस का टुकड़ा, तंत्र-मंत्र की आशंका, इलाके में दहशत
A 3-year-old's grave was excavated after a complaint of molestation. His head was missing, and a lemon, rice, and a piece of flesh were found. Fears of black magic and other witchcraft gripped the area.
बालोद/गुंडरदेही : बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी में तीन साल की मासूम प्रिया साहू की मौत के बाद दफनाए गए स्थान से छेड़छाड़ की आशंका ने गांव में सनसनी फैला दी है. दफन स्थल पर कटा नींबू, मिट्टी के दीये, चावल, अगरबत्ती और मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में जादू टोने तंत्र-मंत्र के तहत शव से छेड़छाड़ की आशंका गहरा गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर 2025 को प्रिया साहू पिता जितेंद्र साहू उम्र 3 साल की मौत के बाद परिजनों ने उसे गांव के मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग के पास दफनाया था. लेकिन रविवार सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने दफन स्थल को अव्यवस्थित पाया. और पास ही तंत्र-विद्या से जुड़े सामान पड़े देख उन्होंने अन्य ग्रामीणों और पुलिस को इसकी खबर दी.
खबर मिलने के बाद हल्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. मृत बच्ची के पिता ने चौकी प्रभारी को आवेदन सौंपकर दफन स्थल की खुदाई कर जांच कराने की मांग की. जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता को देखते हुए गुंडरदेही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे की अनुमति के बाद मासूम को दफन किए गए जगह की खुदाई दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर शुरु कर दी गई.
पुलिस, राजस्व, स्वजन सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय लोगो की मदद से मौके की खुदाई शुरु की गई. करीब 4 फीट हुई थी, तो इस बीच मासूम बच्ची के कंकाल नजर आया. जिसके बाद ग्रामीणों ने बहुत सावधानी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया. तो शव से सिर गायब मिला. जिसकी जानकारी के बाद फिर एक बार ग्रामीणों के चेहरे में दहशत के साथ गुस्सा भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा था और ग्रामीणों की शंका फिर से गहरा गया.
इस पूरी खुदाई की प्रक्रिया के दौरान हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू, अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत पैकरा, कोटवार गंगाराम साहू, सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे. इस दौरान ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव के कंकाल को गुंडरदेही और हल्दी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और मासूम बच्ची के कंकाल को फॉरेंसिंक लैब भेजे जाने के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही गई है. जिसके बाद मासूम के कंकाल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक कंकाल को गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर फॉरेंसिंक लैब भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीणों में जहां दहशत है. वही ग्रामीण काफी आक्रोशित में भी नजर आ रहे है. इस पूरे मामले को लेकर अब ग्रामीण सोमवार को गांव स्तर पर बैठक आहूत कर आगे की रणनीति बनाएंगे. इस घटना ने पूरा माहुद गांव रुला दिया है. जहां अब हवा में सिर्फ़ मातम है, और मासूम लाडो की याद में हर आँख नम है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ संदिग्ध चेहरे रात के अंधेरे में कब्र के पास देखे गए थे. शक है कि सिर पहले निकाल लिया गया और फिर काला तंत्र या टोना-टोटका करने की कोशिश हो रही थी. गांव अब छावनी में तब्दील है. पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं . चारों तरफ़ बस एक ही सवाल है - आख़िर इतनी छोटी बच्ची पर कोई इतना वहशी वार कैसे कर सकता है?
बहरहाल मामले पर पुलिस भी परिजनों की शिकायत के बाद पंचनामा बना मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट चुकी है. पुलिस बीएनएस की धारा 301 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. लेकिन वही देखना होगा गांव में जादू टोना तंत्र मंत्र के नाम से दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



