गेट सहित उड़ाने की धमकी देकर नशे में दोस्तों के साथ पहुंचा और मारी जोरदार टक्कर, गार्ड घायल, हालत नाजुक, पुलिस ने निकाला जुलूस

Threatening to blow up the gate, he arrived drunk with his friends and hit the guard violently, the guard is injured, his condition is critical, police took out a procession

गेट सहित उड़ाने की धमकी देकर नशे में दोस्तों के साथ पहुंचा और मारी जोरदार टक्कर, गार्ड घायल, हालत नाजुक, पुलिस ने निकाला जुलूस

भिलाई : भिलाई में कार से एक कॉलोनी का गेट तोड़ने और गार्ड को चपेट में लेने का वीडियो सामने आया है. कार चालक कॉलेज स्टूडेंट्स सचिन सिंह का पहले भी गार्ड से विवाद हो चुका था. वारदात वाली रात भी वह नशे में धुत कुछ देर पहले उसने गार्ड को धमकाते हुए कहा था कि तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा. यह मामला  स्मृति नगर चौकी इलाके का है.
गार्ड गनपत साहू ने बताया कि 24 जनवरी की देर रात चौहान ग्रीन वैली में ड्यूटी पर तैनात था. उसने रात में मेन गेट को बंद कर रखा था. इसी दौरान आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार CG07 BJ 8877 से रात 1 बजे आया. उसे देखकर गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की. ये बात सचिन सिंह को काफी बुरी लगी. वो चिल्लाते हुए गार्ड को बोला कि अभी जा रहा हूं. वापस फिर आता हूं. अगर गेट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा.
इसके बाद सचिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में काफी नशे की हालत में देर रात 1:45 बजे वापस पहुंचा. कार को जुनवानी की तरफ से चौहान ग्रीन वैली के अंदर की तरफ आते देख गार्ड ने गेट को खोलने की कोशिश की. लेकिन सचिन ने गेट खुलने का इंतजार नहीं किया और उसी रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को चपेट में ले लिया और अंदर चला गया.
इस घटना में गार्ड को काफी गंभीर चोटें आई हैं. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जहां वेंटिलेटर पर अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. वहीं रहने वाले दीपक समेत कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी में की. बताया जा रहा है कि, कॉलोनीवासियों से भी सचिन की बहस हुई. जिसके बाद उसकी कार में तोड़फोड़ भी हुई.
पुलिस जब सचिन सिंह को गिरफ्तार करने उसके कमरे में पहुंची.तो वहां अभिषेक मलागार,आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता, श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह शराब के नशे में पार्टी कर रहे थे.
जब पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरु कर दी. इसके बाद पुलिस ने सचिन और उसके सभी साथी को गिरफ्तार किया. इनमें 2 लड़कियां भी शामिल थीं. पूरी कॉलोनी में आरोपियों का जुलूस निकाला गया.
सीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सचिन ने गार्ड को जान से मारने की नियत से जानबूझ कर स्पीड से कार चलाते हुए गेट तोड़ते हुए कॉलोनी के अंदर घुसा. इससे लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा. और उसके दोनों पैर गेट में फंस गए. गनपत गेट सहित दीवार से टकराकर दब गया. इसके बाद भी सचिन ने कार नहीं रोकी और कार को लेकर अंदर की तरफ भाग गया.
एक हफ्ते पहले भी सचिन सिंह राजपूत की गाडी को रोक कर गार्ड गणपत साहू ने खुद का नाम और गाड़ी का नंबर रजिस्टर में एंट्री कराने बोला था. जिससे तिलमिलाकर आरोपी सचिन सिंह ने उससे विवाद किया था. उस दिन भी गणपत साहू गाड़ी रोकने पर चढ़ा देने की धमकी दी थी.
इसी कालोनी में शराब पीकर हुल्लड़ करने और माहौल बिगाड़ने वाले आठ अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. जिनमें तीन लड़किया भी है. पुलिस ने कालोनी में पांच लड़कों अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर का जुलूस निकाला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI