बोरसी में युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Young man brutally stabbed to death in Borsi police arrested three accused including main accused

बोरसी में युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग  जिले से हत्या का मामला समाने आ रहा है. यहां कुछ युवकों ने एक युवक की चाकू गोदकर जान ले ली. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के बोरसी क्षेत्र में आपसी विवाद में आरोपियों ने एक युवक शुभम बन्दे उम्र 20 साल निवासी बोरसी भाठा वार्ड 50 पदमानाभपुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. युवक की पीठ व शरीर पर कई वार कर युवक फरार हो गए. गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शुभम बन्दे उम्र 20 साल निवासी बोरसी भाठा वार्ड 50 पदमानाभपुर टाइल्स लगाने का काम करता था. सोमवार की रात करीब 11 से 12 के बीच शुभम बंदे का कुछ युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उस पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. युवक पेट व पीठ पर चाकू मारकर सभी फरार हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb