सूदखोर ने झूठे केस में फंसाया फिर मारपीट कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी मनीष श्रीवास्तव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
The moneylender trapped the moneylender in a false case and then beat him up and blackmailed him, the accused Manish Srivastava was arrested by the police
दुर्ग : एक सूदखोर को ब्लैकमेल करने के आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर पुलिस को कामयाबी मिली है, पुलिस ने आरोपी मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिना साहूकारी लाइसेंस के सहकारी का व्यापार कर रहा था. आरोपी के पास से कोरे चेक, स्टाम पेपर, इकरारनामा और नगदी रकम 10,75,000 रुपये जप्त किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लालचंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसे पारिवारिक काम के लिए पैसे की जरुरत पड़ी तो सेक्टर 7 में रहने वाले दोस्त वीएच. डेविड से संपर्क किया. उसे भी पैसे की जरुरत थी. दोनों ने मनीष श्रीवास्तव से संपर्क किया.
आरोपी मनीष श्रीवास्तव से लालचंद शर्मा ने ब्याज पर पैसे लिया. इसके एवज में अपना ब्लैंक चेक दे दिया था. ज्यादा ब्याज पाने की लालच में सूदखोर ने चैक का दुरुपयोग कर उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया. इसके बाद उसके घर में धमकाने लगा. शिकायत पर पुलिस ने धारा 296,351(3), 308(2) के तहत केस दर्ज किया था.
आदित्य नगर दुर्ग निवासी लालचंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसे पारिवारिक काम के लिए पैसे की जरुरत पड़ी. इस पर सेक्टर 07 में रहने वाले दोस्त वीएच डेविड से संपर्क किया था. दोनों ने ब्याज पर पैसे देने वाले मनीष श्रीवास्तव से संपर्क किया. इस पर उसने चेक लेकर एग्रीमेंट कराने के बाद डेढ़ लाख रुपए दे दिया. जिसमें से एक लाख डेविड और 50 हजार रुपए उसने रख लिया. दोनों लोग 5 फीसदी दर से उसे हर महीने ब्याज देते रहे. पिछले साल उसके दोस्त वीएच. डेविड की मौत हो गई. तब तक डेविड 70 हजार रुपए और उसने 30 हजार रुपए मनीष श्रीवास्तव को लौट दिए थे.
इस बीच सूदखोर मनीष ने उसके चेक का दुरुपयोग कके उसे बाउंस कराकर कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया. जानकारी होने पर उसने जमानत करा ली. इस पर गुरुवार सुबह मनीष उसके घर में घुस गया. पैसों को लेकर गली-गलौच कर मारपीट की.
आदित्य नगर दुर्ग निवासी लालचंद शर्मा उम्र 49 साल की रिपोर्ट पर धारा 296,351(3), 308(2) के तहत केस दर्ज किया गया. और आरोपी मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 10 लाख 75 हजार रुपए नकद, कई स्टाम्प पेपर, इकरारनामे और चेक जब्त किए हैं
आरोपी
मनीष श्रीवास्तव पिता स्व. संतोष श्रीवास्तव उम्र 54 वर्ष सा. सड़क नं. 06, म.न. 159 दीपक नगर दुर्ग
हाल पता पद्मनाभपुर एमआईजी 376 थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



