स्कूल में बच्चों को खिलाया कुत्ते का जूठा भोजन, 78 छात्र-छात्राओं को लगाया गया एंटी रेबीज टीका, महिला समूह पर कार्रवाई, प्रधान पाठक को नोटिस
Dog's leftover food was fed to children in school, 78 students were given anti-rabies vaccine, action was taken against women's group, notice to the principal
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के लक्षनपुर गांव के सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन में 78 बच्चों को कथित रुप से कुत्ते का जूठा भोजन परोसा गया.
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों क़ो जूठा भोजन परोसने वाली महिला स्व सहायता समूह क़ो मध्यान्ह भोजन संचालन के काम से अलग कर दिया गया है. बता दें कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई 2025 क़ो मध्यान्ह भोजन की पकी हुई सब्जी क़ो आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर देने और उक्त घटना की जानकारी बच्चों के द्वारा दिये जाने व शिक्षकों द्वारा भोजन नहीं परोसने के लिए कहने के बावजूद उक्त भोजन बच्चों क़ो परोस देने की घटना की शिकायत मिली.
इस मामले ने तूल तब पकड़ा तो ग्रामीणों और पलकों द्वारा बच्चों को एंटी-रेबीज का टीका लगवाना पड़ा. सातवीं और आठवीं कक्षा के कुल 78 बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है. इस मामले की जांच के लिए एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और हालात का जायजा लिया.
सावधानी के तौर पर 78 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ प्राइमरी डोज है. और जब तक लक्षण सामने नहीं आते. तब तक फुल डोज की जरुरत नहीं होती है. इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा.
कसडोल विधायक संदीप साहू ने इस गंभीर मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. इसके लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही है.
इस शिकायत की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जाँच किया गया. प्रारंभिक जांच में पाए गए तथ्य के आधार पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह क़ो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्ह भोजन संचालन से अस्थायी रुप से अलग कर दिया गया है और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्ह भोजन संचालन अस्थायी रुप से संस्था प्रमुख क़ो सौंपा गया है.
सभी बच्चों का ऐहतिहात के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया है. साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान पाठक को और संकुल समन्वय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



