छत्तीसगढ़ में गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, दो मामलों में मास्टरमाइंड समेत 10 गौ तस्कर गिरफ्तार, 29 मवेशी बरामद

Major action against cow smuggling in Chhattisgarh, 10 cow smugglers including mastermind arrested in two cases, 29 cattle recovered

छत्तीसगढ़ में गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, दो मामलों में मास्टरमाइंड समेत 10 गौ तस्कर गिरफ्तार, 29 मवेशी बरामद

गौवंश तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 29 मवेशी बरामद

धमतरी : छत्तीसगढ़ में  धमतरी गौवंश तस्करी के दो मामलों में मास्टरमाइंड समेत 10 गौ तस्कर गिरफ्तार किये गए हैं. पहले ममले में धमतरी जिले एसपी.के दिशा-निर्देश पर धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा गौवंश तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई. वही दुसरे मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार भी गिरफ्तार किया गया है.
पहले म्ममले में मिली जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त 2025 को थाना भखारा को मुखबिर से खबर मिली कि कोलियारी मोड़ के पास कुछ लोग गौवंशों को पैदल तस्करी करते हुए ले जा रहे हैं. खबर की तस्दीक करते हुए भखारा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सात आरोपियों को गौवंश तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया.
पुलिस द्वारा मौके से 29 नग गौवंश (जिसमें 24 गाय/बछिया तथा 5 बछवा शामिल हैं) को जब्त कर वेटनरी अस्पताल, भखारा में भेजा गया.
इस बारे में अपराध क्रमांक 83/25 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार
(01) बीरसिंह साहू, पिता धन्नूलाल साहू, उम्र 34 साल
(02) सुखचैन निर्मलकर पिता शिवनारायण निर्मलकर, उम्र 40 साल
(03) नारायण सोनकर पिता परदेशीराम सोनकर, उम्र 60 साल
(04) उकेश कुमार साहू पिता दुजराम साहू, उम्र 42 साल
(05) दुष्यंत विश्वकर्मा पिता इन्द्रकुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 साल
(06) नन्दकुमार साहू पिता भोकलूराम साहू, उम्र 53 साल
(07) सुरेश ठाकुर पिता धुकेल ठाकुर, उम्र 55 साल
सभी आरोपी ग्राम कौही, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग (छ.ग.) के निवासी हैं.
जप्त गौवंश की अनुमानित कीमत
▪️ गाय/बछिया - 24 नग : 1,20,000/-रुपये
▪️ बछवा - 05 नग : 20,000/-रूपये
▪️ कुल अनुमानित कीमत : 1,40,000/-रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पशु तस्करी गिरोह पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ पुलिस को पशु तस्करी मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए मुख्य सरगना लखन साहू समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह गिरोह लगातार यूपी और एमपी के सीमा पर सक्रीय हैं. कार्रवाई करते हुए कार और 11 नग मवेशी बरामद किया गया है.
पुलिस टीम ने 30 जुलाई थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बरटोला रटगा में दबिश दी. इस दौरान दौलत राठौर और उसका सहयोगी मन राखन सिंह मरावी को गिरफ्तार किया. दोनों चौकी कोटमीकला के ग्राम कंचनडीह के निवासी हैं. आरोपियों के कब्जे से एक कार और 11 मवेशी बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी दौलत राठौर पर पूर्व में भी पेंड्रा और अनूपपुर थाना में पशु तस्करी से जुड़े अपराधों में संलिप्तता पाई गई.
गिरोह के मास्टरमाइंड लखन साहू
पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय पशु तस्करी के गिरोह के मास्टरमाइंड लखन साहू को भी दबोच लिया. जांच में पता चला कि लखन साहू पर भी पहले पशु तस्करी से जुड़े और हत्या के प्रयास के मामले आरोपी रह चुका है. पूछताछ में लखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB