रायपुर में बड़ा हादसा टला, सिगरेट जलाने से रोका तो सनकी युवक ने पेट्रोल पंप के नोजल में ही लगा दी आग, इलाके में मचा हड़कंप, 2 आरोपी गिरफ्तार
A major accident was averted in Raipur. A crazy young man set fire to the petrol pump nozzle after being stopped from lighting a cigarette, causing panic in the area, and two accused arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी. इस हरकत से नोजल पाइप और बाइक की टंकी में आग भड़क उठी. पंपकर्मी की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:40 बजे कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. पेट्रोल पंप का कर्मचारी वाहन में पेट्रोल भर रहा था. तभी मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर सिगरेट पीने के लिए लाइटर निकाला.
धर्मेंद्र ने लाइटर से सिगरेट जलाने की कोशिश की. जिसे देखकर पेट्रोल पंप कर्मी ने उसे ऐसा करने से मना किया. पेट्रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री के बीच आग का इस्तेमाल बेहद खतरनाक होता है. इसके बावजूद आरोपी ने चेतावनी की अनदेखी करते हुए हाथ में मौजूद लाइटर को जलाया. इमरान बाइक पर बैठा था और जैसे ही उसने टंकी खोली. पास खड़े धर्मेंद्र ने सिगरेट जलाने की कोशिश की. इमरान के धक्का देने पर नाराज होकर धर्मेंद्र ने पेट्रोल भरते समय नोजल पाइप में आग लगा दी. आग की लपटें उठते ही बदमाश युवक वहां खड़ा होकर देखता रहा और फिर भाग गया.
इस हरकत से मोटरसाइकिल की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में अचानक आग भड़क उठी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, पेट्रोल पंप कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की वजह से आग पर फौरन काबू पा लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया.
अगर आग समय रहते कंट्रोल नहीं होती. तो घटना गंभीर रुप भी ले सकती थी. घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर थाना उरला में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/26 दर्ज किया गया. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326(छ), 287 एवं 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय और इमरान के रुप में हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लाइटर भी जब्त कर लिए हैं.
गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय उम्र 21 साल निवासी बीरगांव और ईमरान कुरैशी उम्र 21 साल निवासी उरला क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



