राजिम क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चार एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, सुविधाओं से होगा लैस और समस्याओं से मिलेगी निजात

Great news for the residents of Rajim area a fully equipped bus stand will be built on four acres it will be equipped with facilities and will get relief from problems

राजिम क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चार एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, सुविधाओं से होगा लैस और समस्याओं से मिलेगी निजात

गरियाबंद : राजिम के विकास के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. मानसून सत्र में राजिम विधायक रोहित साहू की मांग पर सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन को जमीन अलॉट करने का निर्देश भी जारी कर दिया.
राजस्व रिकार्ड देखा गया. जिसमें राजिम गरियाबंद मार्ग पर नेशनल हाइवे से लगे 799/6 में 117 एकड़ सरकारी जमीन दिखी. लेकिन मौके पर जांच हुई तो जमीन के बड़े हिस्से में राजनीतिक रसूखदारों का कब्जा नजर आया.
काफी जद्दोजहद और कई दौर के माप के बाद फिलहाल बस स्टेंड के लिए जिला प्रशासन ने खसरा 799/6 में 1.32 हेक्टेयर भूूमि को राजिम पालिका सीएमओ को अग्रिम अधिपत्य में दिया गया. यह कार्यवाही 10 सितंबर को किया गया.
अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल 1.32 हेक्टेयर दिया गया है ताकि काम शुरु हो सके. काबिज रकबे के सवाल पर कलेक्टर ने न्यायालयीन मामला बता कर इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की.
बुधवार को राजस्व अमले के साथ विधायक रोहित साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरिक्षण किया और तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक और पटवारी की टीम को भू आधिपत्य के लिए जरुरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए. जिस पर सवा चार एकड़ भूमि को बस स्टैंड के लिए अधिग्रहित करते हुए नगर पंचायत को अग्रिम आधिपत्य सौंपी गई.
गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए राजिम के गरियाबंद रोड में गौशाला के समीप स्थित भूमि खसरा नंबर 799/6 रकबा 33.956 में से 1.65 हेक्टेयर को चिन्हित करते हुए अग्रिम अधिपत्य की कार्यवाही की और इसे संबंधित विभाग नगर पंचायत के सुपुर्द सौंप दिया गया. इस कार्यवाही में एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार अजय चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक गेवेन्द्र साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक सलामे, दुर्गेश मालाकार आदि शामिल हुए.
विधायक रोहित साहू ने कहा कि बस स्टैंड की साल से जरुरत थी. इसकी सौगात मिलना नगरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है. जिसके लिए सभी नगर की जनता और क्षेत्रवासी बधाई के पात्र हैं. अब राजिम का विकास राजिम की वैश्विक गरिमा के अनुरुप तथा क्षेत्र के जनता की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए की जाएगी. जो भी जरुरत होगी. उसे मिलकर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.
नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर ने इस कार्य की स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव व राजिम के विधायक रोहित साहू का नगरवासियों की ओर से आभार प्रकट किया और प्रसन्नता जाहिर की.
इस दौरान प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, पार्षद ओमप्रकाश आडिल, टंकू सोनकर, पुष्पा गोस्वामी, विनोद सोनकर, सूरज पटेल, उत्तम निषाद, भारत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता घनाराम साहू, मनीराम साहू, लखन लाल सिन्हा, पवन गुप्ता, राजू साहू, किशोर साहू, रिंकू यादव, रामाधार साहू, ओमप्रकाश साहू सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.
यह बस स्टैंड सुविधाओं से लैस होगा,इसके चारों तरफ शेड का निर्माण किया जायेगा. पेयजल, विश्रामगृह, यूनिरल,शौचालय व अन्य सहूलियत यहां पर उपलब्ध होगी. वाहन पार्किंग व चालक, सह चालक के ठहरने और विश्राम की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. ताकि आने जाने के समय उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.
शहर में बस स्टैंड होने से प्रतिदिन यात्रियों, बस संचालक व आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी रोजाना जाम की समस्या खड़ी हो रही है और बस के आने-जाने के दौरान आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बस स्टैंड की सुविधा नहीं होने से यात्री और बस संचालन से जुड़े कर्मियों काफी दिक्कत हो रही है. जिससे अब निजात मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb