तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम, देर रात निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Two youths died due to drowning in the pond accident happened while bathing mourning spread in the family dead body was taken out late at night police engaged in investigation

तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम, देर रात निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

राजिम में तालाब में डूबने से युवक की मौत

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि आज सुबह युवक तालाब में नहाने गया था. इस दौरान वह तालाब में डूब गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी खबर एंबुलेंस 108 और पुलिस को दी गई. मामला राजिम थाना अंतर्गत ग्राम रविनगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम क्षेत्र के ग्राम रविनगर निवासी पुरुषोत्तम पिता दीनु ढीढी उम्र 31 साल सुबह तालाब में नहाने के लिए गया था.
बताया जा रहा है कि गांव के अन्य लोग जब तालाब पहुंचे तो पुरुषोत्तम को पानी में तैरते हुए देखा. कुछ देर तक हलचल नहीं हुई तो कुछ ग्रामीण उसके पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला. घाट पर लोगों ने उसे होश में लाने की कोशिश की. लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई. ग्राम के लोगों ने इसकी सूचना संजीवनी 108 और पुलिस को दी.
जिसके बाद एंबुलेंस 108 की जरिए पुरुषोत्तम को राजिम सीएचसी भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.  इधर त्यौहार सीजन में युवक की मौत से परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खैरागढ़ में तालाब में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, देर रात निकाला गया शव

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिला मुख्यालय से लगे कोडेनवागांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने देर रात शव को तालाब से बाहर निकाला.
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोड़ेनवागांव में 35 साल के युवक की तालाब में नहाने के लिए गया. तालाब की गहराई में जाने के कारण युवक पानी में डूब गया. और डूबने से मौत हो गई. कोड़ेनवागांव निवासी कृष्णा नेताम पोला पर्व के दिन सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के दैहान पारा स्थित तालाब में नहाने गया हुआ था. जहां अचानक तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई.
युवक के तालाब में डूबने की खबर मिलने पर शाम करीब सात बजे गोताखोरों की टीम तालाब पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया.
ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 7 एकड़ के रकबे में फैला गांव का यह तालाब बहुत गहरा है और हादसों से बचने तालाब में पचरी का भी निर्माण कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb