दो मोटर सायकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर, CAF जवान की मौत, चचेरा भाई गंभीर, दूसरा बाइक चालक फरार, गांव में शोक का माहौल
Two motorcycles collided head-on, CAF jawan died, cousin seriously injured, other bike rider absconding, mourning in the village
नैला-जांजगीर : जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में CAF के जवान सूरज पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुलमुला थाना क्षेत्र में ग्राम पनगांव निवासी CAF जवान सूरज पटेल छुट्टी पर घर आया हुआ था. मंगलवार को वह अपने चचेरे भाई विक्रम पटेल के साथ ग्राम सिल्ली किसी जरुरी काम से बाइक से जा रहा था. जैसे ही दोनों ग्राम मुड़पार के पास पहुंचे. सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई.
हादसा इतना भयानक था कि सूरज पटेल को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, विक्रम पटेल भी सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
मौके मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार व्यक्ति मौके से अपनी बाइक समेत फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
मुलमुला पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जवान की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



