किसान से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले फरार आरोपी राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने भेजा जेल

Absconding accused Revenue Inspector Ghanshyam Bhardwaj, who demanded a bribe of Rs 50,000 from a farmer, surrendered and police sent him to jail

किसान से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले फरार आरोपी राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने भेजा जेल

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला में बीते दिनों किसान रंजीत सिंह राठौर, निवासी आंदु, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से जमीन सीमांकन के एवज में 50,000 रुपए रिश्वत मांगने वाले गौरेला के फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने एसीबी के लगातार पतासाजी और बढ़ते दबाव के चलते एन्टी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में खुद को पहुचकर सरेंडर किया. जिस पर एसीबी बिलासपुर ने आरोपी भारद्वाज को गिरफ्तार किया कर मामले में मुख्य आरोपी घनश्याम भाराद्वाज के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला के आंदुल गांव निवासी किसान रंजीत सिंह राठौर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में उसके पिता के नाम पर 2 एकड़ कृषि जमीन के सीमांकन करने के एवज में राजस्व निरीक्षक गौरेला घनश्याम भारद्वाज द्वारा 50,000 रु. रिश्वत मांग करने की शिकायत की गई थी. जिस पर 15 अप्रेल 2025 को रिश्वती रकम लेने में मध्यस्थता करने वाले राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन (राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज का साथी) को 50,000 रु. रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था और उससे रिश्वती रकम 50,000 रु. जप्त कर उसकी गिरफ्तारी की गई थी जो आरोपी अभी जेल में है.
रिश्वत की मांग करने वाले राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया था. जिसने एसीबी के बिलासपुर ऑफिस में पहुचकर सरेंडर किया. जिसके बाद एसीबी की टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB