शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर आपरेशन ब्लेड से किया जानलेवा हमला, बदमाश आयुष देवांगन गिरफ्तार

When he did not get money to drink alcohol, the youth attacked the school bus driver with an operation blade, the miscreant Ayush Devangan was arrested

शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर आपरेशन ब्लेड से किया जानलेवा हमला, बदमाश आयुष देवांगन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी बदमाश आयुष देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को ज्ञान भारती स्कूल के बस ड्राइवर ओम प्रकाश कश्यप से उनके पड़ोसी आयुष देवांगन ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की. ड्राइवर द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर ड्राइवर को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया.
सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294, 351(2), 115(2), 119(1) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया. और मामला जांच में लिया में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी जांजगीर निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा फौरन कार्रवाई ही करने करते हुए आरोपी आयुष देवागंन को उसके सकुनत से पकड़ लिया.
जिसको वारदात के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI