आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अकंसूची में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने वाली तीन महिला आरोपियो गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gariaband police arrested three women accused of cheating by tampering with the marks list in Anganwadi assistant recruitment
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में देवभोग पुलिस ने जाली अंक सूची के सहारे सहायिका की नौकरी हासिल करने की कोशिश करने वाले तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया है. इसमें कोदोभाठा आंगनबाड़ी के दो महिला व कुम्हडई कला केंद्र से एक युवती शामिल है. भर्ती प्रकिया के सत्यापन के दौरान तीनों के अंक सूची जाली होना पाया गया था. परियोजना अधिकारी के शिकायत पर देवभोग पुलिस ने उक्त कार्यवाही किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना देवभोग में आंगनबाडी सहायिका के पद के लिए तीन अनावेदिका द्वारा अपने आठवी के अंकसूची में कुटरचित कर अपने मिले नम्बर पर काट-छाट करने वाले के खिलाफ जरुरी कार्यवाही के लिए शिकायत मिली थी.
उक्त शिकायत को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी देवभोग को जरुरी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था. जिस पर थाना प्रभारी देवभोग द्वार शिकायत में आवेदनकर्ता नीला यादव व सुभद्रा यादव तथा गायत्री डोंगरे के खिलाफ अपराध का घटित पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) आंगनबाड़ी सहायिका के लिए विज्ञापन जारी किया था. उक्त विज्ञापन के आधार पर नीला यादव व सुभद्रा यादव के द्वारा नौकरी के लिए आवेदन पेश किया था. मिले आवेदन के आधार पर दोनो की आठवी की अंकसूची की शिकायत के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती कमेटी के द्वारा संलग्न दस्तावेजो का भर्ती प्रक्रिया के दौरान खण्ड शिक्षाअधिकारी देवभोग से जांच कराया था.
जो खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग के द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन में अनावेदिका नीला यादव का कक्षा 8वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे बी ग्रेड और अनावेदिका सुभद्रा यादव का कक्षा 8वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे सी ग्रेड होना उल्लेखित कर प्रेषित किया था. परियोजना अधिकारी देवभोग से सभी दस्तावेजो का सत्यापित प्रति हासिल कर अवलोकन और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झाखरपारा और निष्ठीगुड़ा के प्रधान पाठक से अनावेदिका नीला यादव एवं सुभद्रा यादव के कक्षा 8वी के अध्ययन वर्ष के वार्षिक मूल्यांकन पंजी का सत्यापित प्रति हासिल किया गया. जो नीला यादव के कक्षा 8वी की अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र मे ग्रेड बी और सुभद्रा यादव की कक्षा 8वी की अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र मे ग्रेड सी होना उल्लेखित किया है.
शिकायत जांच से अनावेदिकागण नीला यादव और सुभद्रा यादव के द्वारा बेईमानी पूर्वक आवेदित पद का फायदा लेने के लिए अपने कक्षा 8वी की मूल अंकसूची में कूटरचना कर काट-छाट करना पाया गया. जो आरोपियान नीला यादव और सुभद्रा यादव का कृत्य अपराध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 3(5) भान्यासं. के अंतर्गत अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 15/2025 दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया.
इस मामले में पुख्ता सबुत पाये जाने से आरोपियान नीला यादव पति ओमप्रकाश यादव और सुभद्रा यादव पति नीलम कुमार साकिनान ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद विधिवत गिरफ्तार किया गया.
इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए कुटरचित अंकसूची पेश कर नौकरी पाने की शिकायत की जांच पर अनावेदिका गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोंगरे के द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए प्रेषित आवेदन पत्र के साथ संलग्न कक्षा 8वी की अंकसूची मे संज्ञानात्मक क्षेत्र मे ग्रेड ए और कुल प्राप्तांक अंको का 84 प्रतिशत उल्लेखित अंकसूची को संलग्न किये थे जो आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती कमेटी के द्वारा संलग्न दस्तावेजो का भर्ती प्रक्रिया के दौरान खण्ड शिक्षाअधिकारी देवभोग से जांच कराये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग के द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन मे अनावेदिका गायत्री डोंगरे की कक्षा 8वी का संज्ञानात्मक क्षेत्र मे बी ग्रेड और कुल प्राप्तांक अंको का 78 प्रतिशत होना उल्लेखित कर पत्र प्रेषित किया.
परियोजना अधिकारी देवभोग से समस्त दस्तावेजो का सत्यापित प्रति हासिल कर अवलोकन और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हड़ईकला के प्रधान पाठक से अनावेदिका गायत्री डोंगरे की कक्षा 8वी के अध्ययन वर्ष के वार्षिक मूल्यांकन पंजी का सत्यापित प्रति हासिल किया गया जो गायत्री डोंगरे की कक्षा 8वी के अंकसूची के संज्ञानात्मक क्षेत्र में ग्रेड बी और कुल प्राप्तांक अंको का 78 प्रतिशत होना उल्लेखित किया है.
शिकायत जांच से अनावेदिका गायत्री डोंगरे के द्वारा बेईमानी पूर्वक आवेदित पद का फायदा लेने के लिए अपने कक्षा 8वी की मूल अंकसूची मे कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना प्रथम दृष्टिया अपराध का पाए जाने से अनावेदिका गायत्री डोंगरे का कृत्य अपराध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) भान्यासं. के अंतर्गत अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 16/2025 दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपी गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोगरे उम्र 25 साल साकिन ग्राम कुम्डईकला, थाना देवभोग जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया.
दो अपराध में आरोपियान के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जोने से तीन महिला आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया.
नाम आरोपी अपराध क्रमांक 15/2025
01) नीला यादव पति ओमप्रकाश यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद
02) सुभद्रा यादव पति नीलम कुमार उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोदोभांठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद
नाम आरोपी अपराध क्रमांक* *16/2025
01) गायत्री डोंगरे पिता कुमार राम डोगरे उम्र 25 साल साकिन ग्राम कुम्डईकला, थाना देवभोग जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



