दर्दनाक सड़क हादसा, मेला देखने जा रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत, पसरा मातम, आरोपी वाहन समेत फरार

Painful road accident, 3 friends riding a bike going to see the fair were hit by a speeding truck, all three died, mourning spread, the accused absconded with the vehicle

दर्दनाक सड़क हादसा, मेला देखने जा रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत, पसरा मातम, आरोपी वाहन समेत फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा सुहेला थाना क्षेत्र के सेमरहाडीह के भारुवाडीह चौक पर हुआ. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के तारासिंह गांव निवासी मनोज पटेल उम्र 23 साल, पूरन पटेल उम्र 21 साल और सुमन पटेल उम्र 24 साल शनिवार शाम गातापार मेले में घूमने गए थे. रात करीब 8 बजे जब वे बाइक से घर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस हादसे की खबर राहगीरों ने फौरन पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बलौदाबाजार-सुहेला मार्ग पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI