सराफा कारोबारी हत्याकांड का पर्दाफाश, ड्राइवर और उसके भाई और दोस्त मिलकर दिया वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Bullion trader murder case exposed, driver and his brother and friend together committed the crime, two accused arrested, one absconding
कोरबा : कोरबा के सराफा व्यवसायी गोपाल राय के अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. लूट के लिए रची गई साजिश में कोई और नहीं सराफा व्यापारी का कार ड्राइवर ही असली मास्टरमाइण्ड निकला. अपने भाई और उसके साथी के साथ मिलकर सराफा दुकान से सोने चांदी का जेवर उड़ाने की योजना बनाई थी. आकाश ने अपने भाई सूरज के साथ प्लान बनाने के बाद सूरज ने अपने एक साथी काे भी हिस्सेदार बना लिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक्क नचिकेता रॉय सोनी निवासी लालू राम कॉलोनी के घर 5 जनवरी की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके पिता गोपाल राय सोनी की हत्या कर घर में रखी क्रेटा कार में मृतक गोपाल राय सोनी की अटैची और नचिकेता राय सोनी की मां का मोबाइल लेकर भाग गया.
नचिकेता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे जब वह अपने घर पहुंचा. तब देखा कि घर के पोर्च मे खड़ी हुई सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार गायब है. फिर वह घर का दरवाजा जिसमें बाहर से कुण्डी लगी थी. जिसे खोलकर घर अंदर गया तो देखा कि उसके पिता गोपाल रॉय सोनी घायल हालत में लहुलुहान बेहोश फर्श पर पड़े थे. और शरीर से बेहद रक्त बहने की वजह से फर्श पर बहुत सारा खून फैला हुआ था. घर का सामान बिखरा हुआ था.
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उनकी मौत हो जाना बताया. प्रार्थी ने यह भी बताया कि जब वह घटना के बाद गेट खेलकर घर के अंदर गया तब उसकी चार पहिया वाहन हुण्डई क्रेटा पोर्च पर खड़ी न होने पर गाड़ी कहां है पूछने के लिए अपने ड्राईवर आकाश पुरी गोस्वामी को फोन किया था. जिस पर ड्राईवर ने फोन पर बताया कि चाबी घर में जहा रखता था वही रखकर घर आ गया हूं.
शहर के बीचो बीच घटित सनसनी खेज एवं नृशंस हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला (भापुसे) को घटना से अवगत कराते हुए अपने लगातार पर्यवेक्षण में भा.पु.से./रा.पु.से. संवर्ग के 02-02 तथा अराजपत्रित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी वर्ग के 80 से अधिक पुलिस कार्मियों की 14 टीमों को अलग-अलग टॉस्क देकर आरोपियों की पतासाजी में लगाया.
जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 लोगों के नकाबपोश हालत में देखे जाने की पुष्टि होते ही अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के कई रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का विश्लेषण और अज्ञात नकाबपोशों की पतासाजी के लिए अलग-अलग जांच टीमें रवाना कर कई संदेहियों से पूछताछ और सूचना तंत्र को सकिय किया गया.
तकनीकी विश्लेषण के लिए एक दक्ष टीम द्वारा 370 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के एनालिसिस और संदेहियों से पूछताछ अलग-अलग टीमों द्वारा किया जा रहा था. इसी बीच मुखबिर से खबर मिली कि कुंआभठ्ठा निवासी मोहन मिंज के हाथ मे चोट लगी है. जिसकी कदकाठी/चाल ढाल सीसीटीवी मे देखे गए संदेहियों से मिलती जुलती है. घटना स्थल के निरीक्षण में जिस तरह मौके पर रक्त स्त्राव हुआ था और घटना में हुण्डई हण् क्रेटा कार में रक्त के धब्बे पाये गए थे. उससे संदेही मोहन मिंज पर युक्ति युक्त शक हाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
लेकिन वह अपनी घटना स्थल पर उपस्थिति से इंकार करता रहा. मोहन मिंज के बाएं हाथ की अंगुली में लगी चोट के बारे मे टाइल्स काटते समय धोखे से कट जाना बताया लेकिन कब कहां टाइल्स का काम कर रहा था. नहीं बता सका. लगातार पूछताछ और बयानों की तस्दीक के बाद आखिरकार घटना में अपनी शामिल बताते हुए मामलें का खुलासा कर ही दिया.
मोहन मिंज ने पूछताछ में बताया कि उसके मोहल्ले कुंआ भठ्ठा का रहने वाला सूरजपुरी गोस्वामी जो पहले गोपाल राय सोनी की गाड़ी चलाता था. वह परिचित है. एक दिन बोला कि प्लान कर गोपाल रॉय सोनी के यहां चोरी करते है और अभी गोपाल राय सोनी के यहां उसी का भाई आकाश ड्रायवरी करता है. वह भी मदद करेगा. अगर सेठ के दुकान की चाबी मिल जाए तो हम लोगों को खूब सारा सोना-चांदी, रुपए-पैसे मिल जायेंगे. दुकान की चाबी सेठ अपनी अटैची में लेकर चलता है. करीब 1 महीने पहले सूरज ने अपने भाई आकाश से भी मिलवाया और आकाश बोला कि जब सेठजी अकेले घर में रहेगें और नचिकेता भईया बाहर चले जायेगें तब मैं खबर कर दूंगा. आप लोग डरा धमका कर चाभी ले लेना. एसएस प्लाजा स्थित सेठ जी की दुकान अमृता ज्वेलर्स से चोरी करेगें तो बहुत सारा सोना-चांदी मिल जाएगा.
गोपाल राय सोनी के यहां ड्राइवरी का काम करने वाले दोनो भाई सूरज पुरी गोस्वामी एवं आकाश पुरी गोस्वामी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मोहन मिंज के साथ मिलकर गोपाल राय सोनी के घर से अंमृता ज्वेलर्स की चाभी चुराकर उसी की क्रेटा कार मे जाकर जेवरात् नगदी चोरी की लेकिन पहचान हो जाने से गोपाल राय सोनी की धारदार हथियार से सुरज और मोहन मिंज ने मिलकर हत्या कर दी.
आरोपी
आकाश गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।
मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कुआभठ्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा, गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. आरोपियों से हुण्डई क्रेटा कार और लूटा गया मोबाईल जुमला कीमत 6 लाख 25 हजार बरामद किया गया.
फरार आरोपी
सूरज गिरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



