शक में नरेन्द्र बना शैतान, चाचा की मौत का बदला लेने भतीजे ने शराब और मुर्गा पार्टी देकर 30 फीट गहरे चेक डैम में सलीम खान को दिया धक्का

Suspicious, Narendra became a devil, to avenge uncle's death, nephew threw liquor and cock party and pushed Salim Khan into 30 feet deep check dam.

शक में नरेन्द्र बना शैतान, चाचा की मौत का बदला लेने भतीजे ने शराब और मुर्गा पार्टी देकर 30 फीट गहरे चेक डैम में सलीम खान को दिया धक्का

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेण्ड्रा पुलिस ने कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में बड़ा खुलासा किया है. पेण्ड्रा की कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोननदी चेक डेम के पास 2 जनवरी 2025 को सलीम खान निवासी सेवरा दुबटिया का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था. 
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरु की. जिसमे चौंकाने वाले खुलासे हुए. तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र उर्फ छोटू यादव निवासी सेवरा दुबटिया ने अपने मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप की मौत का बदला लेने के लिए सलीम खान उम्र 57 साल का कत्ल किया था.
दरअसल  8 महीने पहले आलोक कश्यप और सलीम खान एक साथ बिलासपुर जा रहे थे. जब रास्ते में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से आलोक की मौत हो गई थी. आलोक कश्यप का भतीजा नरेन्द्र इसे हादसा मानने को तैयार नहीं था और सलीम को इसके लिए दोषी ठहरा रहा था. 
1 जनवरी 2025 को प्लान बनाकर नरेन्द्र यादव ने न्यू ईयर पार्टी के बहाने सलीम खान को अपने ऑटो में बैठाया और कुछ अन्य युवकों के साथ पिकनिक मनाने ग्राम कुडकई के पीछे निगवा डोंगरी जंगल ले गया. वहां चावल, मुर्गा और शराब का इंतजाम किया गया और सलीम को खूब शराब पिलाई। जब सलीम ने आरोपी के चाचा के साथ हुई घटना के बारे में कोई जुर्म की बात कबूल नहीं किया तो बाकी दोस्तों के जाने के बाद और नशा करने के बहाने आरोपी सलीम को अकेले सोन नदी के चेक डैम के पास अपनी ऑटो में लेकर गया. 
नशे की हालत में नरेन्द्र ने सलीम से जबरदस्ती आलोक कश्यप की मौत का सच उगलवाने की कोशिश किया। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी नरेंद्र ने सलीम के साथ मारपीट की और फिर उसे सोननदी चेक डेम पर 25-30 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साइबर सेल और थाना पेंड्रा की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया.
संभावित गवाहों से पूछताछ की जिनके तकनीकी विश्लेषण के जरिए टीम संदिग्ध तक पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यादव को हिरासत में लिया. 
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और घटना की वजह और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया इसका खुलासा किया।  पुलिस ने घटना से जुड़े खून से सना गमछा और ऑटो रिक्शा को बरामद कर लिया है.
इस मामले में धारा 103, 238 बीएनएस (हत्या और सबूत छुपाने का अपराध) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेन्द्र यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.
इस जघन्य अपराध का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना प्रभारी पेंड्रा उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे, उप निरीक्षक अरविंद मिश्रा, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, महेंद्र परस्ते और पेंड्रा थाना, कोटमी चौकी स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही,
आरोपी
नरेन्द्र उर्फ छोटू यादव उम्र 21 साल निवासी सेवरा दुबटिया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI