मायके बिलासपुर जाने के लिए ससुराल से निकली 3 बच्चों के साथ महिला गायब, भिलाई से 3 मासूम बहनें लापता, इलाके में दहशत का माहौल

A woman with three children who left her in-laws' home in Bilaspur to go to her parents' home disappeared. Three innocent sisters are missing from Bhilai, creating an atmosphere of panic in the area.

मायके बिलासपुर जाने के लिए ससुराल से निकली 3 बच्चों के साथ महिला गायब, भिलाई से 3 मासूम बहनें लापता, इलाके में दहशत का माहौल

3 मासूम बहनें लापता, इलाके में दहशत

दुर्ग/भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार की दो नाबालिग बहनों समेत तीन स्कूली बच्चियां अचानक लापता हो गईं। लापता बच्चियों में रानी (उम्र 11 साल ), रजनी (उम्र 7 साल ) और इशिका (उम्र 12 साल) शामिल हैं. तीनों 6 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने निकली थीं. लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
परिजनों के मुताबिक बच्चियां रोज की तरह घर के आसपास खेलने गई थीं. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की. लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद सुपेला थाने में खबर दी गई. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल जांच कर रही है.
बच्चियों के पिता का कहना है कि लापता होने से पहले कोई विवाद या असामान्य बात सामने नहीं आई थी. अचानक तीनों का यूं गायब हो जाना परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्चियों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.
पुलिस ने आम लोगों से अपील किया है कि अगर किसी को बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत 88785 05555 या 94791 92099 पर संपर्क करें. अधिकारियों का कहना है कि छोटी से छोटी खबर भी जांच में अहम साबित हो सकती है. घटना के बाद पूरे अर्जुन नगर और सुपेला क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी बच्चियों की तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मायके बिलासपुर जाने के लिए ससुराल से निकली 3 बच्चों के साथ महिला गायब

बिलासपुर : एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. महिला कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी. परिजनों के मुताबिक वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है. लेकिन वहां पहुंचने ही नहीं. घटना के बाद से परिजन परेशान हैं. महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है.
बिलासपुर. एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. महिला कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी. परिजनों के मुताबिक वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है. लेकिन वहां पहुंचने ही नहीं. घटना के बाद से परिजन परेशान हैं. महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है.
पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक पिता राजेन्द्र कार्निक उम्र 34 साल ने पत्नी पुष्पनंदनी कार्निक उम्र 26 साल के तीन बच्चों सहित लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. बिसेन कार्तिक ने पुलिस को सिविल लाइन पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उसकी पत्नी तबीयत खराब होने की बात कहकर इलाज कराने मायके बिलासपुर जाने के लिए तीन बच्चों के साथ शारदा बस से रवाना हुई थी. शाम करीब 6 बजे संपर्क करने पर पत्नी के दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले.
इसके बाद ससुराल पक्ष से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि पुष्पनन्दनी वहां भी नहीं पहुंची. परिजनों द्वारा देर रात तक रिश्तेदारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में तलाश की गई. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन बस चालक से पूछताछ करने पर उसने महाराणा प्रताप चौक में महिला और बच्चों को उतारने की जानकारी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB