व्यस्त सड़क पर ट्रक बैक करना पड़ा भारी, तहसीलदार के बेटे की मौत, पुलिस की गंभीर कार्रवाई, ठेकेदार-ड्राइवर पर गैर-इरादतन हत्या का केस

Backing a truck onto a busy road proved costly, resulting in the death of a tehsildar's son, and the police taking serious action. The contractor and driver were charged with culpable homicide.

व्यस्त सड़क पर ट्रक बैक करना पड़ा भारी, तहसीलदार के बेटे की मौत, पुलिस की गंभीर कार्रवाई, ठेकेदार-ड्राइवर पर गैर-इरादतन हत्या का केस

बिलासपुर : शहर की व्यस्त सड़क पर एक पल की लापरवाही ने एक घर का उजाला बुझा दिया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने हुए हादसे में एक युवा पीएससी छात्र की मौत के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए वाहन चालक और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी क्व मुताबिक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के लिए सामग्री लेकर आया ट्रक नम्बर CG 29 AC 0934 मुख्य मार्ग पर रिवर्स किया जा रहा था. सड़क सामान्य दिनों की तरह व्यस्त थी. इसी दौरान नाश्ता लेने निकला छात्र अपनी पल्सर बाइक से वहां से गुजर रहा था और ट्रक की चपेट में आ गया.
आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन सिम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. युवा की पहचान एक पीएससी अभ्यर्थी मनिंद्र भूषण श्याम पिता हनुमंत सिंह श्याम के रूप में हुई है. उसके पिता बालोद जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं. एक परिवार का सपना, एक करियर की तैयारी और भविष्य की उम्मीद सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया.
जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने हादसे को महज दुर्घटना नहीं रहने दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था. वहां सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं थे. ट्रक को रिवर्स कराते समय न कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था. न यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यक्ति मौजूद था. व्यस्त मुख्य मार्ग पर इस तरह की लापरवाही को गंभीर माना गया है.
इसी आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से पूरी कर चालान अदालत में पेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB