मासूम का अपहरण के बाद हत्या!, संदेही सौतेले पिता से पूछताछ में आया नया मोड़, जंगल में बच्चे की खोज जारी, पुलिस गहराई से कर रही जांच

Innocent child kidnapped and then murdered!, New twist in interrogation of the suspected stepfather, search for the child continues in the forest, police is investigating deeply

मासूम का अपहरण के बाद हत्या!, संदेही सौतेले पिता से पूछताछ में आया नया मोड़, जंगल में बच्चे की खोज जारी, पुलिस गहराई से कर रही जांच

बिलासपुर : बिलासपुर के बेलगहना क्षेत्र में एक 6 साल के मासूम के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया. मासूम खोंगसरा के आमागोहन निवासी था. जो अपनी मां के साथ रहता था. 22 दिसंबर को मासूम अचानक गायब हो गया. जिसके बाद उसकी मां ने स्थानीय पुलिस चौकी में रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लिया है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरु की. और शक के आधार पर मासूम के सौतेले पिता गौरव साहू को हिरासत में लिया. गौरव की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गई. क्योंकि उसने बार-बार अपना बयान बदला. शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि मासूम जांजगीर और कोरबा में है. लेकिन बाद में उसने दावा किया कि उसने मासूम की हत्या कर शव को भनवारटंक के जंगल में फेंक दिया.
गौरव और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मासूम की लापता होने को लेकर शक बढ़ा है. गौरव साहू का कहना है कि मासूम की मां उसे लेकर वापस अपने गांव लौट आई थी. जिससे वह नाराज था. फिलहाल पुलिस ने मासूम की तलाश के लिए भनवारटंन के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. ASP उदयन बेहार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द इसका खुलासा करने की बात भी कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI