जंगल में मिला अनजान का शव, पंखे पर लटकी मिली युवक की लाश, फैक्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारी की संदिग्ध मौत, नदी में डूबने से गई जान

The body of an unknown person was found in the forest the body of a young man was found hanging from a fan an employee died under suspicious circumstances while working in a factory he died due to drowning in a river

जंगल में मिला अनजान का शव, पंखे पर लटकी मिली युवक की लाश, फैक्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारी की संदिग्ध मौत, नदी में डूबने से गई जान

फैक्ट्री मे काम करने के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले की फैक्ट्री मे काम करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक लाकेश्वर भार्गव ग्राम खैरा लगरा का रहने वाला है. लाकेश्वर पिछले 5-6 साल से लगरा स्थित आर टी ओ ऑफिस के पास जे के एंड संस की बोरी निर्माण करने वाली फैक्ट्री मेंकाम करता था.
रविवार की रात वह फैक्ट्री में काम करने गया था. सुबह छुट्टी होने के कुछ समय पहले युवक अचानक से काम करते करते गिर पड़ा. आनन-फानन मे कंपनी वालों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल वालो ने युवक को सिम्स ले जाने को कहा. जिसके बाद उसे सिम्स पहुंचाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे. पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नदी में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के ग्राम झलमला के पास किलो नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों की खबर पर जुट मिल पुलिस पहुंची और पंचनामा करते हुए शव की शिनाख्ति की और मृतक युवक का शव परिजनों को सौंपा.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह झलमला के ग्रामीणों ने किलो नदी में तैरते हुए एक युवक का शव देखा गया. ग्रामीणों ने इसकी खबर स्थानीय जूटमिल थाने को दी. खबर पाकर जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाल पतासाजी में जुट गए.
इस मामले की जानकारी देते हुए जुटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार चौहान उम्र 34 साल के रुप में हुई. दरअसल मृतक के परिजन थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनका लड़का गायब है और मिल नहीं रहा है. और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है.
इसी आधार पर शिनाख्ति करते हुए शव का पता लगाया गया. पुलिस द्वारा अभी तक नदी में डूबने की वजह से पता नहीं चल पाया है. जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पंखे पर लटकी मिली युवक की लाश

कोरबा/बालको : किराए के मकान में युवक की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई. मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला युवक प्रसनजीत सरकार उम्र 25 साल बालको क्षेत्र के रुमगरा बस्ती में एक हफ्ते पहले ही किराए से रहने आया था.
बताया जा रहा है कि प्रसनजीत राज मिस्त्री का काम करता था. रविवार की शाम काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक का कमरा बंद मिला तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक की शव फंदे से लटक रहा था.
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक के साथ एक युवती भी आई हुई थी. दोनों साथ रहते थे. लेकिन घटना के बाद युवती का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है. घटना के जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, हुई पहचान, परिजनों के थाने पहुंचने पर दफन शव को निकाला गया बाहर

दुर्ग/धौंराभांठा : दुर्ग जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत मिलुपारा-बांजीखोल सड़क के किनारे पहाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी. जिसकी पहचान तमनार पुलिस ने कर ली है. शव की शिनाख्ती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद परिजन थाना पहुंचे. दंडाधिकारी की अनुमति के बाद दफन किए गए शव को निकाल कर तमनार पुलिस द्वारा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस द्वारा पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया जाता है और आसपास के थानों में भी जानकारी दी जाती है. लेकिन एक निश्चित समय के बाद भी डेड बॉडी की पहचान नहीं होने पर पुलिस द्वारा कफन दफन किया जाता है. शव दफन करने के पहले उसके पहने हुए कपड़ों को सबूत के तौर पर रखा जाता है.
तमनार पुलिस द्वारा भी शव की पहचान नहीं होने और बॉडी डिस्पोज होने की वजह से शव दफन किया गया था. युवक के पहने गए कपड़े को सबूत के तौर पर निकाला जा रहा था. इसी बीच पेंट की जेब में युवक के द्वारा रखे गए एक पहचान पत्र मिला.
पहचान पत्र से अज्ञात लाश की पहचान टिकेश्वर धनवार उम्र 20 साल निवासी नयापारा थाना घरघोड़ा के रूप में की गई है. जो घर से बीते 15 अक्टूबर को निकला था. युवक के बिना बताए कही चले जाने से परिजन आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रहे थे. इसके बाद उन्हें यह दुखद जानकारी मिली. जिससे उनका रो रोकर बुरा हाल है.
जंगल में युवक की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कोई इसे हत्या बतला रहा है. तो कोई कुछ और कह रहे हैं. कुछ लोगों के जुबान से यह भी सुनने को मिला है कि युवक के सिर पर डंडे से वार किया गया है. जिसके बाद गला रेतकर हत्या की गई. इन सब सवालों के जवाब पीएम रिपोर्ट के बाद मिल जाएंगे.
हालांकि तमनार थाना प्रभारी ने बताया है कि युवक के सिर पर गहरी चोट आई थी. जब वह 11वीं क्लास में था. फिलहाल पुलिस द्वारा पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्पष्ट जानकारी देने की बात कही जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb