हार्वेस्टर से धान काट रहे हेल्फर की विद्युत करंट से गई जान, खंभे में चढ़े मिस्त्री की अचानक लाइन चालू होने से मौत, चक्का जाम से पहले पहुंचा प्रशासन
Helfer who was harvesting paddy with a harvester lost his life due to electric shock a mechanic climbing a pole died due to sudden switching on of the line administration reached before the jam
खेत में हार्वेस्टर से धान काट रहे हेल्फर की विद्युत करंट से मौके पर गई जान
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में 11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक हार्वेस्टर चालक की जान चली गई. मृतक की पहचान हरियाणा निवासी मनदीप के रुप में की गई है. जो मस्तूरी में धान काटने के लिए आया हुआ था. वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 9:30 बजे के आसपास मस्तूरी के बाजार पारा स्थित पनभरिया तालाब के पास सरजू यादव के खेत में हार्वेस्टर क्र. PB 11 DF 9036 में हेल्फर मंदीप सिंह पिता सोन सिंह उम्र 18 साल निवासी अंबाला (हरियाणा) द्वारा खेत की धान कटाई कर रहे हार्वेस्टर में ड्राइवर के साथ बैठा हुआ था.
हार्वेस्टर में कुछ खराबी आ जाने की वजह से हेल्फर मंदीप हार्वेस्ट के ऊपर चढ़कर गाड़ी की मरम्मत (सफाई ) कर रहा था. तभी खेत के ऊपर से गुजरे 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया. जिससे हेल्पर मंदीप बुरी तरीके से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
जिसके बाद इसकी खबर मस्तूरी पुलिस को दी गई. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की तारें काफी नीचे थीं. जिससे हादसा होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. और मृतक के परिजनों को खबर कर दिया गया है.
यह घटना एक बार फिर से कृषि कार्यों में सुरक्षा मानकों की कमी और बिजली की तारों के सही रखरखाव पर सवाल खड़े करती है. खासकर फसलों की कटाई के दौरान भारी मशीनरी के इस्तेमाल से ऐसे हादसों की संभावना बढ़ जाती है. स्थानीय किसानों और मजदूरों ने भी बिजली विभाग से तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों पर ध्यान देने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
मनदीप के आकस्मिक निधन से उसके परिवार में शोक का माहौल है. हरियाणा के निवासी मनदीप अपने परिवार का सहारा था. और उसकी मौत से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है. पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
खंभे में चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत, चक्का जाम से पहले पहुंचा प्रशासन
रायगढ़ : विद्युत विभाग की घोर लापरवाही की वजह से खंभे में चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत हो गई. जिसकी वजह से आक्रोशित परिवारजन शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम आन्दोलन करने की तैयारी कर रहे थे. जिसके बाद प्रशासन पीड़ितों के पास पहुंचकर उचित समझाइश दिया और उचित मुआवजा दिलाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम आंदोलन केंसल किया.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 11-12 बजे की बीच सरिया के ग्राम कांदुरपाली में विद्युत खंबे में चढ़कर युवक के द्वारा काम किया जा रहा था. इसी दौरान विद्युत सप्लाई होने से युवक झूलसकर कर नीचे गिर पड़ा. जिसे फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना की रिपोर्ट सरिया थाने में दर्ज कर दी गई है. पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया.
वहीं गुरुवार सुबह भीखमपुरा सड़क किनारे शव रखकर सड़क चक्का जाम आंदोलन करने की तैयारी की जा रही थी कि इसकी खबर प्रशासन को मिल गई. जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचकर तहसीलदार, स्थानीय जन प्रतिनिधि के द्वारा समझाइश देने पर पीड़ित परिवार चक्काजाम आंदोलन केंसल किया.
इस दौरान प्रशासन की मदद से ठेकेदार के द्वारा मौके पर मुआवजा राशि दी गई और विद्युत विभाग के द्वारा उचित मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया.
ग्राम भीखमपुरा सपेरा बस्ती निवासी सुरेश सिदार पिता विष्णु सिदार उम्र 22 साल विद्युत ठेकेदार बलराम साहू के अधीन मजदूरी का काम कर रहा था. ठेकेदार ने ग्राम कांदुरपाली में विद्युत काम करने के लिए परमिट भी लिया था. इसके बाद भी विभागीय लापरवाही की वजह से विद्युत खंभा में करेंट सप्लाई होने से 22 साल के सुरेश सिदार का करंट लगने से मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



