कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा बैन, चुनाव प्रशिक्षण का आदेश, शीतकालीन अवकाश मनाने टूर पर निकले शिक्षकों में मचा हड़कंप, अब ट्रेनिंग में पहुंचना बना चुनौती
Ban on leave of employees, order for election training, panic among teachers who went on tour to celebrate winter vacation, now reaching training has become a challenge
गरियाबंद : त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव के पहले मतदान करवाने वाले कर्मचारी अधिकारियों को ट्रेनिंग देना शुरु हो गया है. कलेक्टर के निर्देश पर रिटर्निंग आफिसर गरियाबंद ने 152 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 01 को 26 दिसंबर कोचुनाव प्रशिक्षण में हाजिर होने को आदेशित किया है.
वही शीतकालीन अवकाश के चलते ज्यादातर शिक्षक टूर पर निकल पड़े हैं. इधर अचानक ट्रेनिंग का आदेश होने से हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आरक्षण के लिए कार्यक्रम घोषित
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षण की कार्यवाही के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय सारणी घोषित कर दी गई है. 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा.
आरक्षण की कार्यवाही पूरी कर 29 दिसम्बर को कलेक्टरों द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी प्रेषित की जाएगी.



